India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने आज विपक्ष को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी की बिहार यात्रा से यह अर्थ निकलता है कि विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम कटने के संबंध में मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट ने इस बारे में एक अंतरिम आदेश भी दे दिए हैं इसलिए विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करना चाहिए।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो भी देशप्रेम की बात करेगा और देश के लिए काम करेगा, वो कांग्रेस को विलेन नजर आता है। विज आज मीडिया द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार यात्रा के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने परामर्शरूप में कहा कि विपक्ष की यात्रा से कोर्ट अपने फैसले बदल नहीं सकता, कि विपक्ष की यात्रा निकल रही है और कोर्ट अपने फैसले को बदल लें।
एनसीईआरटी के मॉडयूल में जिन्ना, माउंटबेटन और कांग्रेस को देश के विभाजन का जिम्मेदार ठहराया गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल ठीक है और विभाजन के लिए माउंटबेटन, जिन्ना और कांग्रेस भी जिम्मेदार है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने आपको धर्मनिरपेक्ष बताती है, जबकि उसी कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा कराया, और विभाजन के कारण 10 लाख लोग मरें और करोडों लोग विस्थापित हुए। उन्होंने कहा कि विभाजन के दस्तावेज पर कांग्रेस पार्टी के लोगों, जिन्ना और माउंटबेटन के हस्ताक्षर भी है। इसलिए जिम्मेदार वहीं लोग व संस्थाएं है जिनके हस्ताक्षर है।
प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर से आरएसएस का जिक्र किए जाने से विपक्ष द्वारा उठाए गए सवाल के बारे में श्री विज ने कहा कि आरएसएस का जिक्र क्यों नहीं किया जाना चाहिए। आज आरएसएस विश्व की सबसे बडी संस्था है, यह संस्था देशभक्त संस्था है। इसलिए लाल किले की प्राचीर से आरएसएस का जिक्र्र क्यो न किया जाए, अतः प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को आरएसएस के बारे में बताया है क्योंकि यह संस्था सबसे ज्यादा देश के लिए काम कर रही है। लेकिन विपक्ष को हार की पीडा है और विपक्ष हार की वजह से करहा रहा है और इस प्रकार के मुदों को उठा रहा है।
कांग्रेस द्वारा आरएसएस को इतिहास का विलेन बताए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो भी देशप्रेम की बात करेगा और देश के लिए काम करेगा, वो कांग्रेस को विलेन नजर आता है।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…