Categories: Haryana

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की घटना : कांग्रेस सांसद ने कहा – अत्यंत दुखद, जानमाल की भारी क्षतअत्यंत चिंताजनक, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ

India News (इंडिया न्यूज), Cloudburst Incident In Dharali Village Uttarkashi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की घटना को अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक बताया है। सांसद ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल की भारी क्षति की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं।

नागरिकों के लापता होने की सूचना ने मन को व्यथित कर दिया

कई नागरिकों के लापता होने की सूचना ने मन को व्यथित कर दिया है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि वे बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करती हैं कि सभी लोग सकुशल हों और जो लोग लापता हैं उनका शीघ्रता से सुराग मिले। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम इस दुख में बराबर के भागीदार हैं।  

उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए

कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए, प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए और भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए ठोस और कारगर रणनीति अपनाई जाए। यह भी बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस की स्थानीय इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल राहत कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें और जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचाएं।

Recent Posts

Mourinho and Camavinga pay tribute to Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: PRESS CONFERENCE WITH REAL MADRID MANAGER JOSE MOURINHO AND MIDFIELDER EDUARDO CAMAVINGA AHEAD…

5 minutes ago

BRIEF-MTY Food Group Board Rejects Foodtastic October Proposals,Terminates Discussions

Nov 3 (Reuters) - MTY Food Group Inc: * MTY FOOD GROUP - RESPONDS TO…

7 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser warns AI chatbot may breach copyright rules

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

8 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser warns AI chatbot may breach copyright rules

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

9 minutes ago

GRAINS-Corn futures hit four-month low on big US crop, export worries

(New throughout, adds latest prices from US trading session) By Tom Polansek CHICAGO, Nov 3…

15 minutes ago