Categories: Haryana

सफाई मित्र सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, बोले -अब स्वच्छता रैंकिंग में ‘अव्वल’ आने वाले शहरों को सबसे कम रैंकिंग वाले शहरों को लेना होगा गोद

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम करनाल नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त होने पर आयोजित किया गया था। इस दौरान संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब देशभर के लिए आयोजित होने वाली स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले शहरों को रैंकिंग में सबसे कम नंबर लाने वाले शहरों को गोद लेना होगा।

  • अव्वल और कम रैंकिंग वाले दोनों शहरों को जोड़कर  होगी स्वच्छता प्रतियोगिता
  • कम रैंकिंग वाले शहर में भी स्वच्छता सुधारने के लिए देने होंगे सुझाव

जो शहर अव्वल आएंगे, वह शहर कम रैंकिंग वाले शहरों को अपने सुझाव देंगे

उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में जो शहर अव्वल आएंगे, वह शहर कम रैंकिंग वाले शहरों को अपने सुझाव देंगे और उन्हें भी साफ और स्वच्छ बनाने के लिए मदद करेंगे। इसके बाद जो स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी व दोनों शहरों की होगी, अर्थात प्रतियोगिता जोड़ों में होगी। शहर तभी अव्वल आ पाएंगे, जब दोनों शहरों की रैंकिंग बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मकसद अधिक से अधिक शहरों को साफ और स्वच्छ बनाना है ताकि 2027 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा किया जा सके।

करीब 1380 कर्मचारियों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा भी की

देश को सुंदर बना सके। हमारे शहर सुंदर हों, इसी परिकल्पना के साथ यह पहल की गई है। उन्होंने करनाल शहर के स्वच्छता रैंकिंग में राष्ट्रपति अवार्ड मिलने पर शहर के सभी सफाई मित्रों, नगर निगम के अधिकारियों, सभी पार्षदों, मेयर व सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। इसके साथ-साथ उन्होंने नगर निगम के लिए सफाई का कार्य कर रहे करीब 1380 कर्मचारियों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की भी बधाई दी।

साफ सफाई के लिए आमजन को करें जागरूक

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि साफ सफाई के लिए हमें हर दिन चिंता करनी चाहिए। इसके लिए आमजन को अधिक से अधिक साफ-सफाई के लिए जागरूक करना चाहिए। इसके साथ-साथ उचित कचरा प्रबंधन भी होना चाहिए। हमें गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रिसाइकिल करना चाहिए। जैसे उदाहरण करनाल ने प्रस्तुत किया है, इससे शहरों की ख्याति बढ़ती है। बड़े काम का जिम्मा लेंगे तो अच्छा करने पर दुनिया भर से लोग प्रभावित होकर सुझाव लेते हैं। उन्होंने पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सफाई के लिए सामाजिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

साफ-सफाई हम सभी का कर्तव्य

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि साफ-सफाई हम सभी का कर्तव्य है। हमें बच्चों में साफ-सफाई को लेकर संस्कार डालने चाहिए। उन्होंने जापान का उदाहरण दिया, जहां स्कूल में जाते ही बच्चों को सबसे पहले आधे घंटे तक साफ-सफाई करवाई जाती है, इसके बाद पढ़ाई का कार्य शुरू होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से देश को खुले में शौच मुफ्त करने की बात कही थी। उन्होंने गरीब कल्याण की बात की। आज हमें स्वच्छता के बारे में जागरूक होना जरूरी है। इससे प्रदूषण कम होगा। स्वच्छ रहेंगे तो बीमारियां कम फैलेंगी।

शहरों की तरह अब करनाल जिला के गांवों में भी होगी स्वच्छता की प्रतियोगिता

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब शहरों की तरह करनाल जिला के गांवों में भी स्वच्छता की प्रतियोगिता होंगी। इसे लेकर करनाल में आयोजित दिशा की बैठक में निर्देश दिए गए हैं। जैसे देश में शहरों के बीच स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित होती है, वैसे ही गांवों के बीच भी स्वच्छता से जुड़ी प्रतियोगिता आयोजित होंगी। इससे गांवों में भी साफ-सफाई होगी और बेहतर परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि करनाल नगर निगम की तरह जिला की नगर पालिकाएं भी बेहतर काम करें और स्वच्छता में आगे आएं।

सफाई मित्र भी बच्चों की शिक्षा पर दें ध्यान, पढ़-लिख कर बन सकता है अफसर : मनोहर लाल

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सफाई मित्रों को आह्वान किया कि वह अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। गरीब का बच्चा भी पढ़-लिखकर ऑफिसर बन सकता है। अब वह समय चला गया, जब राजनेता की सिफारिश पर नौकरियां मिलती थी। अब तो केवल मेहनत करने वाले बच्चों को ही सरकारी नौकरी मिल रही है और गरीब के बच्चे भी उच्च पदों पर आसीन हो रहे हैं। सरकार ने व्यवस्था बदली और अब बिना पर्ची-बिना खर्ची के योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिल रही है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल वो नेता जो स्वयं नहीं बोलते, उनका काम बोलता है : विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने स्वच्छता रैंकिंग में राष्ट्रपति अवार्ड मिलने पर करनाल नगर निगम को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सफाई मित्रों को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में तीन अहम बातें हैं। पहला- नगर निगम के सफाई मित्रों और कर्मचारियों की भूमिका, दूसरा- आमजन की भागीदारी और तीसरा- नेतृत्व की सोच। इसी नेतृत्व की बदौलत समाज को क्षेत्र को एक नई दिशा मिलती है।

 जब वर्ष 2014 में मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने तो ऐसी कॉलोनियां भी थी, जहां के लोग कहते थे कि हम नरक में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने कानून बदले और लोगों को उस नर्क से बाहर निकालने का कार्य किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल वो नेता है जो स्वयं नहीं बोलते, उनका काम बोलता है। उन्होंने साढ़े 9 साल मुख्यमंत्री रहते हुए जो कार्य किए, उन्हें कोई नहीं भूल सकता। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम विकसित राष्ट्र के संकल्प से आगे बढ़ रहे हैं। स्वच्छ राष्ट्र के बिना विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा नहीं किया जा सकता। हर व्यक्ति को समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया लाभ: जगमोहन आनंद

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने सर्वप्रथम कारगिल विजय दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए जन कल्याण की योजनाएं बनाई। उन्होंने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। आज उन्हीं की नीति है कि युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकिरियां मिल रही हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने सफाई मित्रों को स्वच्छता अवार्ड मिलने पर बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें यूं ही कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। तभी हमारा करनाल आगे बढ़ेगा।

एक टीम के रूप में कार्य करते हुए इस सफलता को हासिल किया : रेनू बाला गुप्ता

इस अवसर पर महापौर रेनू बाला गुप्ता ने तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच मुख्य अतिथि मनोहर लाल का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज करनाल शहर को देशभर में जो गौरव हासिल हुआ है, इसके पीछे उन्हीं की सोच एवं मार्गदर्शन है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में तीसरा स्थान हासिल करने पर उन्होंने सफाई मित्रों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों, नगर निगम के कर्मचारियों तथा शहरवासियों को बधाई दी, जिन्होंने एक टीम के रूप में कार्य करते हुए इस सफलता को हासिल किया है।  

करनाल शहर की रैंकिंग तीसरे स्थान से बढ़ाकर देश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देशों की दृढ़ता से पालना की जाएगी और स्वच्छता के क्षेत्र में करनाल शहर की रैंकिंग तीसरे स्थान से बढ़ाकर देश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जय-जय हरियाणा राज्य गीत की प्रस्तुति की गई।

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जिन कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया है, उनमें सफाई कर्मचारी सुनीता व श्रवण, सुगम स्वच्छ एजेंसी प्रतिनिधि अमित दहिया, नगर पालिका कर्मचारी संघ करनाल के प्रधान राम सिंह, सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, मनदीप सिंह व ऊषा रानी, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, कनिष्ठ अभियंता स्वच्छता राज कुमार, सहायक अभियंता स्वच्छता मदन मोहन गर्ग, कार्यकारी अभियंता स्वच्छता ओ.पी. करदम, अतिरिक्त निगमायुक्त अशोक कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा तथा महापौर रेनू बाला गुप्ता शामिल हैं। इस मौके पर फैडरल बैंक प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।  

इस मौके पर इंद्री के विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा नेता बृज गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, सभी पार्षद तथा नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगमायुक्त अभय सिंह के अतिरिक्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Recent Posts

Pfizer raises 2026 forecasts as Eliquis, cancer drugs drive third-quarter results

By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…

25 seconds ago

Supermarket fridge attack is just the start, says UK cybersecurity chief

By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…

2 minutes ago

Golf-Rahm explains decision behind LIV exit, has not talked to PGA Tour about potential return

Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…

3 minutes ago

GLOBAL MARKETS-Stocks wobble, oil prices fall as Trump says Israel aid will stop

(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…

6 minutes ago

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

7 minutes ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

10 minutes ago