Categories: Haryana

मंत्री अनिल विज बोले- ‘आज का दिन’ हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था, मगर परिवहन विभाग के पूरे स्टाफ ने शानदार काम किया, सरकार के संकल्प को जिम्मेदारी से निभाया

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) परीक्षा में परिवहन व्यवस्था को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे यहीं हमारी सरकार का संकल्प था जिसे परिवहन विभाग ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है।

  • हर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचे, यही हमारी सरकार का संकल्प था जिसे परिवहन विभाग के स्टाफ ने जिम्मेदारी से निभाया
  • सीईटी परीक्षा कराने के लिए परिवहन विभाग का पूरा स्टाफ पूरी भावना और जिम्मेदारी से काम कर रहा
  • परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग गत रात्रि से ही काम पर लग गया था

आज का दिन बड़ा मुश्किल दिन था

पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन बड़ा मुश्किल दिन था। लगभग 11 लाख परीक्षार्थीयों को परीक्षा देने जाना है और लगभग 13 लाख लोग बसो में यात्रा करते है, तीज त्यौहार व शनिवार-रविवार की वजह से भी आज बसों में ज्यादा भीड़ थी। मगर परिवहन विभाग का सारा स्टाफ जिनमें ड्राइवर, कंडक्टर, जीएम, अड्‌डा इंचार्ज सहित पूरा स्टाफ कल रात से ही प्रबंध करने में लगे थे। 

आम यात्रियों को भी यात्रा की सुविधा प्रदान की और कहीं भी कोई परेशानी नहीं आई

हमने परीक्षार्थियों के लिए चलाई बसों में आम यात्रियों को भी यात्रा की सुविधा प्रदान की और कहीं भी कोई परेशानी नहीं आई है। सभी जिलों से ठीक रिपोर्ट आई है। हमारा स्टाफ पूरी भावना से काम कर रहा है और परीक्षा खत्म होने तक पूरी कुशलता से काम किया जाएगा। सारा प्रशासन भी परीक्षा की व्यवस्था में लगा है। अस्पतालों में भी जरूरत पड़ने पर व्यवस्था की है, पूरी सरकार परीक्षा को सफल तरीके से कराने में लगी है। उन्होंन कहा परीक्षार्थी अच्छे तरीके से परीक्षा दे इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। मेरा स्टाफ इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझकर पूरी भावना के साथ काम कर रहा है।

Recent Posts

Too much TV during middle age may cause brain shrinkage, study finds

Washington (dpa) - A new study published in Alzheimer's & Dementia suggests that people who…

4 hours ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

9 hours ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

10 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

12 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

15 hours ago

'Ted Lasso' returns to the pitch with a new challenge on Apple TV

By Lisa Richwine LOS ANGELES, Aug 3 (Reuters) - The Emmy-winning, feel-good soccer comedy "Ted…

16 hours ago