India News (इंडिया न्यूज), Operation Mahadev : भारतीय सेना के द्वारा आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही की गई है ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम में हुए हमले के मुख्य आरोपी को इस ऑपरेशन में मार गिराया है। करनाल पहलगाम हमले में शहीद हुए विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने ऑपरेशन महादेव की कार्रवाई पर कहा सभी जवानों को मेरा सलाम।
मैंने कहा था एक दिन ऐसा आएगा कि यह लोग बक्शे नहीं जाएंगे और आज हमारे जवानों ने बदला लिया है। उन्होंने कहा एक मुख्य आरोपी पहलगाम हमले का मारा गया और मुझे मेरी सरकार मेरे देश के सैनिक पर भरोसा है, आज जो बदला लिया गया है जवानों की तरफ से और यह सारा खेल पाकिस्तान का है अब यह सामने भी आ चुका है।
ऑपरेशन महादेव पर विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि मेरा बेटा सेना का अधिकारी था और सेना ने ही कार्रवाई की है उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सेना और इस ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों को सलाम करता हूं उनकी बहादुरी को मैं सलूट करता हूं उन्होंने इस तरह से इतने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया और आतंकवादियों को एक बड़ा सबक सिखाया है। जो उन्होंने आतंकवादियों को वहां ढेर किया है। उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों में से एक आतंकवादी पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी है उसे भारतीय सेना और जवानों ने मार दिया है और मैं सभी जवानों को जो है बस सलाम करता हूं।
उन्होंने एक शौर्य का कार्य किया है उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी कोई बात सामने आई है कि इसमें कहीं ना कहीं पाकिस्तान सुना का हाथ कहीं ना कहीं रहता है और इसका लिंक भी उन्हीं के साथ है जो जहां तक मुझे पता लगा है जो मैंने सुना है और सब सब कुछ साफ-साफ है कि यह पाकिस्तान द्वारा किया गया था जो भी पिछले दिनों में हुआ था उन्होंने कहा इस तरह के जितने भी आतंकवादी देश दुनिया में कहीं पर भी है उन सब का ऐसा ही खात्मा होना चाहिए।
उन्होंने साथ-साथ यह भी बात कही की हो सकता है वह तीनों आरोपी पहलगाम हमले में शामिल हो, लेकिन इसकी जो है आगे की जांच होगी और तभी सब कुछ सामने आ पाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी भारतीय सेवा अपने देश के जवानों अपनी भारत सरकार पर पूरा भरोसा है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा एक दिन ऐसा आएगा और सेना ने आज यह करके दिखाया है।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…