Categories: Haryana

जियो फेंसिंग अटेंडेंस के विरोध में उतरे कर्मचारी, विरोध में काले बिल्ले लगाकर और नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

India News (इंडिया न्यूज), Protest Against Geo Fencing Attendance : राज्य एमपीएचओ एसोसिएशन हरियाणा व स्वास्थ्य तालमेल कमेटी के आह्वान पर हरियाणा में जिले में जियो फेंसिंग अटेंडेंस का विरोध देखने को मिल रहा है। आज पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पानीपत में जिला एमपीएचओ एसोसिएशन पानीपत ने जिला प्रधान सतबीर सिंह के अगुवाई में, जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित हाजरी के विरोध पूरे जिले के सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों, चिकित्सा अधिकारियों, दंत  चिकित्सा अधिकारी,ने काले बिल्ले लगाकर व नारेबाजी करके विरोध प्रकट किया, आज का विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम  के बारे मे बताते हुए जिला प्रधान सतबीर सिंह ने बताया कि आज प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र उझा के परिसर में सभी चिकित्सा अधिकारियों, फार्मेसी अधिकारी, एलटी, नर्सिंग ऑफिसर, एनएचएम  कर्मचारियों, सहित  सभी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जियो फेसिंग आधारित हाजरी के विरोध में प्रदर्शन किया।

जियो फेंसिंग आधारित आदेशों को जल्दी ही वापस लेना चाहिए

क्योंकि ये निर्णय राज्य एमपीएचओ कमेटी हरियाणा व स्वास्थ्य तालमेल कमेटी हरियाणा द्वारा राज्य  स्तर पर  लिया गया है, सतबीर सिंह  ने बताया की सरकार द्वारा जियो फेंसिंग आधारित आदेशों को जल्दी ही वापस लेना चाहिए। अगर सरकार ने  ऐसे तुगलकी व कर्मचारी विरोधी आदेशों को जल्दी ही वापस नहीं लिया तो आगामी 04-08-2025 को जिला स्तर पर पूरे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों व  कर्मचारियों  सहित एक घंटे का कार्य  रोकते हुए जिला स्तर पर एक गेट मीटिंग करके  जिला सिविल सर्जन  पानीपत के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजा जायेगा।  

मांग न माने जाने की सूरत में बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी

झज्जर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया और फेंसिंग एप के जरिए हाजिरी लगाई जाने को नाराजगी जताई। कर्मचारी बोले, जियो फेंसिंग एप के जरिए लगाई जाने वाली हाजिरी उनके अधिकारों का हनन। कर्मचारियों ने मोबाइल को बताया अपनी निजी प्रॉपर्टी। कहा मोबाइल से जियो फेंसिंग एप के जरिए लगाई जाने वाली हाजिरी से सरकार के पास चला जाएगा, उनकी लोकेशन और डाटा। मांग न माने जाने की सूरत में बड़ा आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।

जियो फेंसिंग एप के जरिए उपस्थिति दर्ज कराना अस्वीकार्य

वहीं बहादुरगढ़ के नागरिक हॉस्पिटल में डॉक्टर और नर्सों  ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर जियो फेंसिंग एप के खिलाफ विरोध जताया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार द्वारा हाजिरी के लिए जियो फेंसिंग एप का इस्तेमाल अनिवार्य किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों ने कहा कि मोबाइल उनकी निजी संपत्ति है, और उसमें एप इंस्टॉल करवाकर उनकी लोकेशन और निजी डाटा तक सरकार की पहुंच बनाना उनके निजता के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जियो फेंसिंग एप के जरिए उपस्थिति दर्ज कराना अस्वीकार्य है।

सरकार को 1 हफ्ते का अल्टीमेटम दिया

गुरुग्राम में सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा लागू की गई GEO FANCING BASED अटेंडेंस को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार को 1 हफ्ते का अल्टीमेटम दिया। समाधान अगर नहीं हुआ तो 4 तारीख को 2 घंटे का वर्क सस्पेंड होगा। इसी के विरोध में आज डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने काली पट्टी पहन कर विरोध जताया। 

Recent Posts

Oil prices ease to nearly four-week low amid peace talks

By Scott DiSavino NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Oil prices eased about 1% to…

1 minute ago

Nexperia sues Wingtech and its founder, demanding compensation for damages

Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…

2 minutes ago

BRIEF-BMW Says Adjustment Of 2026 Guidance Resulting From An Expansion Of Portfolio And Structural Measures

Nov 3 (Reuters) - Bayerische Motoren Werke Aktiengesellschaft: * BMW - AG REVISES 2026 ROCE…

4 minutes ago

U.S. STOCK INDEXES EXTEND GAINS; S&P 500 UP 0.70%, NASDAQ UP 1.2%

U.S. STOCK INDEXES EXTEND GAINS; S&P 500 UP 0.70%, NASDAQ UP 1.2% (The article has…

8 minutes ago

Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM PARIS MASTERS ATP 1000 TOURNAMENT INCLUDING NOVAK DJOKOVIC V VALENTIN VACHEROT…

9 minutes ago

Marathon profit beats estimates on soaring margins; strikes $4.2 billion refinery deal with CVR

NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Marathon Petroleum beat Wall Street estimates for third-quarter profit…

12 minutes ago