India News (इंडिया न्यूज), Palwal Gang Rape : हरियाणा के पलवल जिले में दो युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, महिला ने जब युवकों का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने उक्त मामले को लेकर संबंधित थाना पुलिस शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति ऑटो चलाता है, जिसके चलते अक्सर वह देर रात को घर आता है। गुरुवार की रात को वह अपने पति का इंतजार करते हुए अपने बच्चों के साथ सो रही थी, तो रात करीब 11 बजे जावेद और दिलशाद नाम के दो युवक उसके घर में घुस आए और महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं दोनों ने उसके बच्चों के सामने ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।
महिला ने बताया कि उसने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। जैसे ही महिला का पति देर रात पति के घर पहुंचा तो उसने आप बीती पति को बताई बताई। बाद में दोनों पति-पत्नी ने बहीन थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…
New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…
Ahmedabad (Gujarat) [India], May 2: Dr. Dhaval Naik, a cardiac surgeon associated with Marengo CIMS…
Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: Navayuga Engineering Company Limited (NECL) proudly garners its second Guinness…
Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: The 13th edition of VINYL INDIA 2026 — the World’s…
Hyderabad (Telangana) [India], May 2: Aptronix, India’s leading Apple Premium Reseller, has unveiled its most…