India News (इंडिया न्यूज), Three Criminals Arrested With Illegal Weapons : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने शनिवार देर रात बदमाशों के मंसूबों को नाकाम करते हुए दिल्ली पैरलल नहर बुड़शाम मोड़ पर तीन बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित काबू किया। इनसे 2 देसी पिस्तौल, 3 मैग्जीन, 14 रौंद, 2 चाकू व एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वह तीनों समालखा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
आरोपियों की पहचान रोहतक के गुढायन गांव निवासी अजय व प्रवीन व सोनीपत के रिढाणा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। सीआईए वन पुलिस की टीम शनिवार रात को गश्त के दौरान सिवाह बाईपास पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की तीन युवक अवैध हथियारों से लैस होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिल्ली पैरलल नहर बुडशाम मोड़ पर स्कूटी खड़ी कर खड़े है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अजय पुत्र सतबीर, प्रवीन पुत्र रामकरण निवासी गुढायन रोहतक व विकास पुत्र रामफल निवासी रिढाणा सोनीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी अजय व प्रवीन की पेट की जेब से एक-एक देसी पिस्तौल मिला। पिस्तौल की जांच करने पर दोनों की मैग्जीन में 6-6 रौंद मिले। आरोपी विकास की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक मैग्जीन व दो चाकू मिले। मैग्जीन की जांच की तो उसमें दो रौंद मिले।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ तीनों आरोपी अवैध हथियारों से लैस होकर समालखा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने कि फिराक में आए थे। आरोपी अजय व प्रवीन दोस्त है। आरोपी विकास आरोपी अजय की बुआ का लड़का है। पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी अजय ने दोनों साथी आरोपियों को अवैध हथियार दिए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी प्रवीण व विकास को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी अजय को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी अजय से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही अवैध असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…