India News (इंडिया न्यूज), Two Sisters Shot In Jind : सफीदों की आदर्श कॉलोनी में घर के अंदर सो रहे परिवार पर रविवार रात को गेट से फायरिंग कर दी। इसमें दो बहनों को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी मामले में आरोपियों ने फायरिंग की है।
सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों की आदर्श कॉलोनी वार्ड 14 निवासी नूरहसन ने बताया कि उसके छह बेटे हैं और सभी शादीशुदा हैं। वह बेटे नौशाद के साथ रहता है। नौशाद को तीन लड़कियां व एक लड़का है। सबसे बड़ी बेटी तरनुम, उससे छोटी जिमा व सबसे छोटी जसमीन है। लड़के का नाम सुबान है। रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद घर के अंदर सो गए थे। उसकी पोतियां भी जमीन पर कंबल बिछाकर कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रही थी।
रात को एक बजे के करीब उसे फायरिंग की आवाज सुनी। उसने देख तो उसकी पोती 13 साल की तरनुम व 10 वर्षीय जसमीन लहु लुहान जमीन पर पड़ी थी। उसने उठ कर संभाला तो तरनुम को छाती व जसमीन को हाथ में गोली लगी हुई थी। उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा भी बंद था। इसमें लोहे के फ्रेम के बीच प्लास्टिक का फ्रेम था, उसको तोड़कर उसके अंदर से पिस्तौल निकाल उसकी पोतियों को गोली मारी गई है।
नूरहसन ने बताया कि सोनू आबजा, मिता, राहुल, अजय निवासी सिंघाना, बीरू, सतीश उर्फ मोनू निवासी आदर्श कॉलोनी के साथ उसके बेटे नौशाद का झगड़ा हुआ था। इसमें आरोपियों ने नौशाद के हाथ, पैर तोड़ दिए थे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद भी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डर के कारण उन्होंने छोटे बेटे साहिल को तो बाहर भेज दिया था।
नूरहसन का आरोप है कि सोनू के इशारे पर ही उनके परिवार पर हमला किया गया है और उनकी बेटियों को गोलियां मारी गई हैं। आरोपियों ने तीन लाख रूपये की डिमांड और केस वापस लेने की धमकी दी है। पुलिस ने सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रात को फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…