Categories: Haryana

सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर शिक्षा मंत्री ने संदीप जांगरा को किया सम्मानित, संदीप जांगड़ा के नाम दर्ज हैं कई उपलब्धियां

India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Honored Sandeep Jangra :  हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने खुशी गार्डन में 20 हजार लगातार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर संदीप आर्य जांगड़ा को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया व बधाई दी। विदित रहे कि हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप जांगड़ा ने गुजरात के मोढेरा में आयोजित सूर्य नमस्कार चैंपियनशिप में 37 घंटे लगातार 20,000 लगातार सूर्य नमस्कार का 6 बार वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया।  

  • सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक रूप से रहता है मजबूत : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

हर व्यक्ति को प्रतिदिन 10 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संदीप ने 37 घंटे लगातार 20 हजार बार सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन पूरे विश्व में किया है। हमें गर्व है इस उपलब्धि है युवाओं को एक नया संदेश मिलेगा इनके माध्यम से पूरे देश वासी सूर्य नमस्कार का महत्व समझ पाएंगे सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन 10 मिनट सूर्य नमस्कार सबको करना चाहिए। 

संदीप ने अब तक सूर्य नमस्कार में 6 विश्व रिकॉर्ड बनाए

मंत्री ने कहा कि देश का युवा योग और सूर्य नमस्कार को अपने जीवन शैली में शामिल करेंगे, जिससे हर व्यक्ति निरोगी व स्वस्थ होगा। संदीप ने अब तक सूर्य नमस्कार में 6 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं और उनका नाम लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और अमेरिका बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है।

Recent Posts

'Supergirl' brings a reluctant and relatable hero to the big screen

By Hanna Rantala LONDON, June 18 (Reuters) - "Supergirl" star Milly Alcock says the new…

8 minutes ago

Taking birth control pills may increase binge eating habits in women

Washington (dpa) - A new study, published in JAMA Network Open, suggests that women who…

1 hour ago

NMA Hosts 4th J. N. Tata Memorial Lecture in Navsari

Shri T. V. Narendran, President, AIMA and CEO & Managing Director, Tata Steel Limited, addresses…

2 hours ago

Six Students Script Their Success Story by Becoming Authors

New Delhi [India], June 17: Twin Win, a leading educational institution focused on nurturing communication,…

2 hours ago