Categories: Haryana

हनीट्रेप में फंसाकर जबरन वसूली करने के दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रूपए व गाड़ी बरामद

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Honeytrap News : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना माडल टाउन पुलिस ने हनीट्रेप में फंसाकर डेयरी संचालक से 2 लाख रूपए की जबरन वसूली करने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दीवाना गांव निवासी सुमित व किशनपुरा निवासी राकेश के रूप में हुई है।

महिला का शाम को दोबारा फोन आया और मिलने का ऑफर दिया

एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया कि थाना माडल टाउन में एक कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके फोन पर 5 अगस्त को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसने कहा वह पिंकी बात कर रही है। उसने महिला को कहा वह उसको नहीं जानता। फिर महिला ने कहा उसके पास से वह कई साल पहले दूध लेते थे। महिला का शाम को दोबारा फोन आया और मिलने का ऑफर दिया। वह मिलने के लिए पुराना बस स्टेंड पर चला गया। पिंकी उसे थाना शहर के बाहर खड़ी मिली, और एक्टिवा पर उसके साथ बैठकर देवीलाल पार्क में गई। 

बातचीत के बात पिंकी ने कपड़े दिलाने के लिए कहा

काफी देर बातचीत के बात पिंकी ने कपड़े दिलाने के लिए कहा। वह स्काईलार्क मार्केट में चले गए। पिंकी ने 3 हजार रूपए के कपड़े खरीदे और बाद में घर चले गए। 6 अगस्त को पिंकी ने दौबारा फोन कर गोहाना मोड़ पर बुलाया और उसके साथ एक्टिवा पर माडल टाउन में गई। पिंकी ने वहा होटल में बैठकर बात करने कहा, वह होटल में चले गए। वहा दोनों ने आईडी देकर कमरा लिया। पिंकी कमरे में उसके साथ अश्लील हरकत करने लगी। उसने ऐसा करने के मना कर दिया। पिंकी ने बीयर पीने के लिए कहा, वह ठेके से दो बीयर व साथ की दुकान से चिप्स के पैकेट ले आया। पिंकी ने बीयर पी ली और वह दूध निकालने के लिए घर चला गया। पिंकी ने फोन कर उसे जल्दी होटल में आने के लिए कहा। 

पिंकी पर विश्वास कर राकेश को फोन कर आने के लिए कहा

होटल में जाने के बाद पिंकी ने शराब पीने के लिए कहा। उसने पिंकी को कहा वह शराब नहीं पीता दोस्त राकेश शराब पीता है। पिंकी ने कहा राकेश को बुला लो। उसने पिंकी पर विश्वास कर राकेश को फोन कर आने के लिए कहा। वह ठेके से शराब की बोतल लेकर आया तभी राकेश भी होटल में आ गया। राकेश व पिंकी ने शराब व उसने कोल्ड ड्रिक पीनी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद दो युवक कमरें में आए, जिनमे एक युवक पुलिस की वर्दी में था। जिसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर कुलदीप लिखा था। दोनों ने अपने आप को सीआईए से होना बताया। कुलदीप ने साथी को सुमित नाम लेकर कहा इन्हे थाना में लेकर चलो। वह सब होटल से बाहर आए, पिंकी होटल के बाहर बाइक लेकर खड़े युवक के साथ बैठकर चली गई। 

कुलदीप व सुमित ने कहा दोनों 10 लाख रूपए मंगा ले

कुलदीप हवलदार व सुमित ने उसको व राकेश को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ा आगे चलकर कुलदीप ने गाड़ी रोक दी और कहा उसको थाने ले जाकर लड़की के साथ गलत काम करने का मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा। उसने बताया कि उसने कुछ नहीं किया। कुलदीप ने राकेश को कहा अपने दोस्त से पूछ ले कितने पैसे दे सकता है। कुलदीप व सुमित ने कहा दोनों 10 लाख रूपए मंगा ले, मामला रफा दफा हो जाएगा। राकेश ने उससे पूछे बिना 3.50लाख रूपए देने की हां कर दी, और उसके घर से थोड़ा पहले गाड़ी को रोक दी। वह घर से 2 लाख रूपए लेकर आया। 

1.50 लाख रूपए कुलदीप को दे दिए और 50 हजार रूपए अपने पास रख लिए

राकेश ने इसमें से 1.50 लाख रूपए कुलदीप को दे दिए और 50 हजार रूपए अपने पास रख लिए। राकेश ने बाकी के डेढ़ लाख रूपए बाद में देने की बात कही। इसके बाद वह दोनों अपने घर चले गए। अगले दिन राकेश ने उसके पास फोन कर कहा कुलदीप हवलदार व उसके साथी के साथ राजीनामा हो गया है। तुझे अब 15 अगस्त तक 1.20 लाख रूपए देने है। महिला सहित चारों आरोपियों ने साजिश रचकर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे जबरन 2 लाख रूपए ऐठ लिए। युवक की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

थाना माडल टाउन पुलिस को आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी

एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने थाना माडल टाउन पुलिस को आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को दिवाना गांव निवासी सुमित व गांव अटावला हाल किशनपुरा निवासी राकेश को असंध रोड से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने नामजद साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

युवक को झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर पैसे ऐठने की साजिश रची

पूछताछ में आरोपी राकेश ने पुलिस को बताया उसकी असंध रोड स्थित एक प्राईवेट हॉस्पिटल में लैब है। करीब 10 दिन पहले युवक हॉस्पिटल में आया था। जहां उन दोनों की दोस्ती हो गई और उसने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया था। उसकी पिंकी, सुमित व कुलदीप हवलदार के साथ भी दोस्ती थी। उसने साथी आरोपियों के साथ मिलकर युवक को झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर पैसे ऐठने की साजिश रची। इसके बाद सभी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी

पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने से साथ आरोपियों के कब्जे से ऐठी गई राशि में से 40 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त एक कार बरामद कर वीरवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर और 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

Recent Posts

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

10 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

10 minutes ago

US job openings increase sharply in September

WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…

13 minutes ago