India News (इंडिया न्यूज), IGNOU : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा वीरवार को पुलिस अकादमी, मधुबन में नव नियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों एवं करियर अवसरों के प्रति जागरूकता हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल द्वारा की गई, जिन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को इग्नू द्वारा संचालित डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि कैसे इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे अपने सेवाकाल के साथ-साथ शैक्षणिक योग्यता में भी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए विशेष पाठ्यक्रमों जैसे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, ह्यूमन राइट्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की जानकारी देते हुए कहा की हर पांच साल में अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए न्यू कोर्स करना चाहिए।
डॉ. अमित कुमार जैन ने इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन एवं पाठ्यक्रम चयन से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि इग्नू का लचीला अध्ययन मॉडल विशेष रूप से कार्यरत कर्मियों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पुलिस अकादमी की ओर से डीएसपी गीतिका जाखड़ और इंस्पेक्टर राजबीर ने अहम भूमिका निभाई और पूरे आयोजन का समन्वय किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन इग्नू के सेक्शन ऑफिसर रोबिन वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 2000 पुलिस कर्मियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इग्नू की शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के प्रति अपनी रुचि दिखाई।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…