Categories: Haryana

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा,  प्राइवेट बस और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर में दो मौसेरे भाइयों की मौत, महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल

India News (इंडिया न्यूज), Road Accident In Kurukshetra : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार को प्राइवेट बस और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर में जहां दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे लोहार माजरा गांव के पास हुआ।  घायलों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरदेव मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे

जानकारी मुताबिक कुरुक्षेत्र के सारसा गांव के सुखदेव एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, अपने भाई गुरदेव को इलाज के लिए क्रेटा कार में करनाल लेकर जा रहे थे। बताया गया है कि गुरदेव मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके साथ दो मौसेरे भाई रोहताश और कुलदीप भी मौजूद थे, तभी एक प्राइवेट बस अत्यधिक रफ्तार में थी। रास्ते में अचानक कुछ कांवड़िये सामने आ गए। 

बस चालक ने नियंत्रण खो दिया

उन्हें बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही क्रेटा कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में गुरदेव और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखदेव और रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार एक महिला समेत तीन अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। 

Recent Posts

India's top court questions WhatsApp policy of sharing user data with Meta entities

By Arpan Chaturvedi NEW DELHI, Feb 3 (Reuters) - India's top court on Tuesday warned…

2 hours ago

India's top court questions WhatsApp policy of sharing user data with Meta entities

By Arpan Chaturvedi NEW DELHI, Feb 3 (Reuters) - India's top court on Tuesday warned…

2 hours ago

We aren't mixing religion and politics say Utah 2034 over Mormon church donation

VIDEO SHOWS: MIXED ZONE INTERVIEW WITH FRASER BULLOCK, EXECUTIVE CHAIR AND PRESIDENT OF UTAH 2034…

2 hours ago

Disney taps parks head Josh D'Amaro as CEO to lead post-Iger era

By Aditya Soni Feb 3 (Reuters) - Walt Disney on Tuesday named theme parks head…

2 hours ago

Disney taps parks head Josh D'Amaro as CEO to lead post-Iger era

By Aditya Soni Feb 3 (Reuters) - Walt Disney on Tuesday named theme parks head…

3 hours ago

US soon to issue general license for oil production in Venezuela, sources say

By Marianna Parraga, Jarrett Renshaw and Valerie Volcovici WASHINGTON/HOUSTON, Feb 3 (Reuters) - The U.S.…

3 hours ago