India News (इंडिया न्यूज) Panipat News : सेक्टर 25 पार्ट टू में स्थित गोदाम से बेडशीट के पार्सल चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को शुक्रवार शाम को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 24 उग्राखेड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इंद्रा कॉलोनी कच्ची फाटक निवासी नीलम, विद्या, सलमा व कोहंड निवासी विनोद के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 24 में उग्राखेड़ी मोड़ के पास तीन महिलाएं व एक व्यक्ति ऑटो में सामान से भरे बोरे रखकर बेचने की फिराक में खड़े है। सामान चोरी का होने की संभावना है।
सीआईए थ्री पुलिस टीम ने टीम में महिला पुलिसकर्मी को शामिल कर मौके पर दबिश देकर तीनों महिलाओं सहित चारों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान इंद्रा कॉलोनी कच्ची फाटक निवासी नीलम, विद्या, सलमा व कोहंड निवासी विनोद के रूप में बताई। बोरों को खोलकर देखा काफी संख्या में बेडशीट मिली। सामान बारे पूछताछ करने पर तीनों महिला सहित चारों बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बेडशीट करीब एक सप्ताह पहले रात के समय सेक्टर 25 पार्ट टू में एक गोदाम से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर 12 निवासी रितेश पुत्र राजकुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना चांदनी बाग में सेक्टर 12 निवासी रितेश पुत्र राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की गोहाना रोड पर उसकी बेडशीट की दूकान है और सेक्टर 25 में पार्ट टू में गौदाम है। परिवार में शादी थी जिसमें व्यस्त होने के कारण पिछले एक माह से गोदाम को खोलकर नहीं देखा था। 29 अगस्त को गोदाम का पिछला दवाजा टूटा होने की सूचना पाकर वह गोदाम पर गया तो देखा शटर खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक करने पर बेडशीट के 16 पार्सल नहीं मिले। इनमे 1920 बेडशीट थी। अज्ञात चोर गोदाम का शटर तोड़कर उक्त सामान चोरी कर ले गए। रितेश की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया वह तीनों कबाड़ बिनने का काम करती है। शोर्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए तीनों ने मिलकर करीब 1 सप्ताह पहले रात के समय सेक्टर 25 पार्ट टू में स्थित एक गोदाम का पिछला दरवाजा तोड़कर बेडशीट के पार्सल चोरी कर ऑटो ड्राइवर सोनू की ऑटो में रखकर घर ले गई थी। तीनों ने चोरी की बेडशीट को बाटकर कुछ बेडशीट फेरी लगाकर बेच दी। तीनों आरोपी महिलाएं शुक्रवार को बची बेडशीट सोनू की ऑटो में रखकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में सेक्टर 24 उग्राखेड़ी मोड़ पर आई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बची 662 बेडशीट बरामद कर शनिवार को तीनों महिलाओं सहित चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…