India News (इंडिया न्यूज), Yuzvendra Chahal : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता जहां उनकी शादी के दौरान सुर्खियों में रहा, वहीं अभी पिछले कुछ दिनों से तलाक की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में रहा। बता दें कि हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले चहल ने मार्च 2025 में अपनी पत्नी धनश्री से तलाक ले लिया था। हालांकि उस वक्त दोनों ने इस फैसले पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन अब तलाक के करीब चार महीने बाद चहल ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कई भावुक खुलासे किया हैं।
एक पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि उनके जीवन का यह दौर बहुत कठिन था और मानसिक तनाव ने उन्हें किस कदर तोड़कर रख दिया था, कि जब वे अपनी जिंदगी से हार चुके थे और खुद की जान लेने तक के ख्याल आते थे। उन्होंने बताया कि वह और धनश्री दोनों अपने-अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उनका कहना है कि दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं, लेकिन उसके लिए समझ की जरूरत होती है, जो उनके बीच समय के साथ कम होती जा रही थी।
चहल ने आगे बताया कि वह अपने रिश्ते में चल रही उथल-पुथल को लोगों को सामने लेकर नहीं आना चाहते थे, क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस का मुद्दा नहीं बनाना चाहते थे, इसलिए दोनों ने तय किया जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता तब तक हम एक सामान्य जोड़े की तरह दिखते रहेंगे। उस दौरान मन में हलचल थी, लेकिन फिर भी हमेशा मेरे चेहरे पर खुशी छलकती थी, लेकिन मैं इस रिश्ते की वजह से मैं अंदर से बहुत दुखी था।
जब चहल से पूछा गया कि क्या वे उस दौरान केवल दिखावा कर रहे थे, तो उन्होंने साफ-साफ कहा – हां, बिल्कुल। उन्होंने कहा, “एक रिश्ता समझौते की तरह होता है। अगर एक व्यक्ति नाराज़ है, तो दूसरे को सुनना होता है। लेकिन कभी-कभी दो लोगों की सोच और नेचर मेल नहीं खाता। मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा था, वो भी अपने करियर में व्यस्त थी। धीरे-धीरे यह दूरियां बढ़ती चली गईं।” चहल ने कहा कि कई बार लगता था कि इन सब से अच्छा है कि सब खत्म कर दूं। मैं खुद को खत्म करने की सोचने लगा था। लेकिन मेरे दोस्तों ने मुझे इन सब से बाहर निकाला।
चहल ने बताया कि तलाक के दौरान उन पर कई तरह के आरोप लगे, खासकर धोखा देने का आरोप लगा, इस पर चहल ने कहा लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा, जबकि मैंने कभी किसी का दिल नहीं तोड़ा। चहल ने कहा मेरी भी दो बहनें हैं और मैंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। सिर्फ इसलिए कि मेरा नाम किसी महिला के साथ जोड़ा गया, इसका मतलब यह नहीं कि मैं दोषी हूं।
उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा की मुलाकात एक वर्चुअल डांस क्लास में हुई थी, जहां धनश्री ने चहल को डांस सिखाया था। वहीं से दोनों में दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी। अब मार्च 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया।
By Neil J Kanatt Nov 3 (Reuters) - Yum Brands said same-store sales at Taco…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
Nov 3 (Reuters) - Duke Energy Corp: * DUKE ENERGY CORP: FROM DECEMBER 2026 TO…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
* Norway, Sweden, Denmark, Czechs refuse to play Russia at world championship * CAS ruling…
By Scott DiSavino NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Oil prices slid about 2% to…