Categories: Haryana

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुरू किया राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान, टोल फ्री नंबर 15100 पर भी जानकारी ले सकते हैं नागरिक, जानें क्या है इस अभियान का उद्देश्य

India News (इंडिया न्यूज), Haryana State Legal Services Authority : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्र के लिए मध्यस्थता विषय पर 90 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि वे अपने विवादों को कोर्ट की लंबी प्रक्रिया में ले जाने की बजाय मध्यस्थता से हल करें।

अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक किया जा रहा

सीजेएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव वर्षा शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि मध्यस्थता एक आसान, सस्ता और भरोसेमंद तरीका है। इससे समय और पैसे की बचत होती है। रिश्तों में सुधार आता है। यह प्रणाली खासकर ग्रामीण इलाकों के लिए फायदेमंद है, जहां छोटे मामलों में भी लोग सालों तक न्याय का इंतजार करते हैं।

इस अभियान का लाभ उन लोगों को मिल सकता है जिनका…

सीजेएम ने बताया कि मध्यस्थता के योग्य मामलों में वैवाहिक विवाद, सडक़ दुर्घटनाएं, घरेलू हिंसा (गैर-आपराधिक), चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, भूमि अधिग्रहण, ऋण वसूली, बंटवारा, संपत्ति विवाद, सेवा और व्यवसायिक मामले शामिल हैं। समझौता योग्य आपराधिक मामले भी मध्यस्थता से सुलझाए जा सकते हैं। इस अभियान का लाभ उन लोगों को मिल सकता है जिनका कोई मामला अदालत में लंबित है और जो पारिवारिक, व्यक्तिगत या व्यावसायिक विवादों में उलझे हैं।

दालतें ऐसे पक्षों को मध्यस्थता के लिए भेज रही हैं ताकि विवाद जल्दी सुलझ सकें

उन्होंने बताया कि अदालतें ऐसे पक्षों को मध्यस्थता के लिए भेज रही हैं ताकि विवाद जल्दी सुलझ सकें। सीजेएम ने बताया कि नागरिक अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या जिला मध्यस्थता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। जिस अदालत में मामला लंबित है, वहां से भी जानकारी ली जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों को सुरक्षित, भरोसेमंद और तेज न्याय प्रणाली से जोड़ने का प्रयास है। इससे समाज में शांति और सहयोग का माहौल बन सकेगा।

Recent Posts

Putin says Ukraine interfering in Russian parliamentary election

* Putin says Ukraine hindering peace talks * Says Russia must develop nuclear triad, air…

15 seconds ago

US, China discuss cutting tariffs on US LNG ahead of Xi visit

By Jarrett Renshaw Sept 18 (Reuters) - The US and China are discussing a plan…

1 minute ago

US Treasury's Bessent plans to discuss AI and rare earths with China's He, source says

By Courtney Rozen WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US Treasury Secretary Scott Bessent plans to discuss…

4 minutes ago

Reuters WeekAhead/Friday

THE REUTERS DAYBOOK DIARY FOR THE WEEK AHEAD Friday, September 25, 2026 ----- PRESIDENT TRUMP'S…

4 minutes ago

Gemini hacked three companies in first known breakout by Google's AI, WSJ reports

(Corrects typo in headline) Sept 18 (Reuters) - Google's Gemini model accessed the internet and…

4 minutes ago

UPDATE 1-Trump plans to greet Xi on arrival in Washington area, officials say

(Adds details, paragraphs 2-4) WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US President Donald Trump plans to…

9 minutes ago