India News (इंडिया न्यूज), Paniapt News : औद्योगिक नगरी को चंडीगढ़ और पंचकूला की तर्ज पर साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। जिला सचिवालय सभागार में वीरवार को शहरी विधायक प्रमोद विज और उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने जिला रोड सेफ्टी कमेटी व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में कई अहम फैसले लिए। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि शहर में सुरक्षा और सफाई पर जोर दिया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत अलग-अलग पॉइंट्स पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यही नहीं सडक़ हॉटस्पॉट्स पर ग्रिल लगाई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि अंडरपास निर्माण और सर्विस लेन चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा होगा। सड़क पर हरे रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके। प्रशासन द्वारा साइन बोर्ड भी शीघ्र लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और व्यावसायिक ट्रैक्टरों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उनकी शहर में पूरी तरह से एंट्री निषेध कर दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि सभी रेहड़ी धारकों को अपनी रेहड़ी का पंजीकरण कराना होगा। जो रेहड़ी धारक पंजीकरण नहीं कराएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि यातायात व बाजार व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। देवी मंदिर चौराहा, शिव चौक, एलएनटी फ्लाईओवर के नीचे और सुखदेव नगर में ई-रिक्शा स्टैंड बनाए जाएंगे। बाजार क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रात 8 बजे से सुबह 10 बजे तक ही संभव होगा। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। विधायक ने कहा की बाजारों में लोहे के बैरियर और कैमरे से स्वचालित चालान की व्यवस्था होगी।
उपायुक्त ने इस पर गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में तिपहिया वाहनों की संख्या नियंत्रित करने और उन पर ऑड-ईवन सिस्टम लागू करने पर सहमति बनी। विधायक ने कानून व्यवस्था और प्रदूषण पर सख्ती से कार्य करने को लेकर प्रशासन से अवैध रेहडिय़ों और मांसाहारी भोजन बेचने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही। लाल बत्ती स्थित संविधान चौक के साथ वाले रास्ते को भी खोलने को लेकर हुई चर्चा। उपायुक्त ने शास्त्री कॉलोनी को पक्का करवाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने विधायक को आश्वस्त किया की विभाग अब नशे में गाड़ी चलाने वालों पर ड्रिंक एंड ड्राइव केस दर्ज करेगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूर्ण है। उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की विशेष तैनाती की भी जानकारी दी। बैठक में उपायुक्त ने सभी ब्लैक स्पॉट पर सोलर लाइट लगवाने के भी निर्देश संबंधित विभाग को दिया। उपायुक्त ने कहा कि जहां-जहां अवैध पार्किंग है उन्हें तुरंत बंद करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि अब नगरी को आधुनिक स्वरूप देने और लोगों की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित करने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बैठक में विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त दहिया के साथ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी,सीएमओ विजय मलिक, आरटीओ नीरज जिंदल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…