Kautilya Pandit Oxford Admission(कौटिल्य पंडित, फाइल फोटो)
Kautilya Pandit: हरियाणा के करनाल से गूगल बॉय कौटिल्य पंडित एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। जी हां KBC में महज 5 साल की उम्र में अपने नाम का लोहा मनवाया था। छोटी सी उम्र में अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और ज्ञान से लाखों लोगों को चकित कर चुके कौटिल्य ने अब एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। मात्र 17 साल की उम्र में उन्हें इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की पढ़ाई के लिए दाखिला मिल गया है।
कौटिल्य पहली बार चर्चा में तब आए थे जब पांच साल की नन्ही उम्र में उन्होंने कठिन से कठिन सवालों का जवाब फटाफट देना शुरू किया। देश के मशहूर टीवी शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उन्होंने जिस आत्मविश्वास से विश्व की राजधानियों, मुद्राओं, जनसंख्या और भूगोल से जुड़े सवालों के उत्तर दिए, वह पल आज भी लोगों की यादों में ताज़ा है। तभी से उन्हें “गूगल बॉय” नाम मिला।
स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही कौटिल्य का झुकाव विज्ञान, खासकर भौतिकी (Physics) की ओर रहा। उन्होंने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की और इसके बाद दुनिया की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए तैयारी शुरू की। इस सफर में उन्हें कई चरणों से गुजरना पड़ा जिसमें उन्हें अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रेज़ेंटेशन, फिजिक्स का कठिन टेस्ट देना और अच्छे अंक लाना, तीन अलग-अलग कॉलेजों में इंटरव्यू पास करना जनवरी 2025 में उन्हें आधिकारिक एडमिशन लेटर मिला और अब वह इंग्लैंड जाकर अपने सपनों को नई उड़ान देंगे।
कौटिल्य का कहना है कि भौतिक विज्ञान हमेशा से उनका पसंदीदा विषय रहा है। उनका लक्ष्य सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाना है। वह आगे चलकर कॉस्मोलॉजी, प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और AI for Humanity जैसे क्षेत्रों में रिसर्च करना चाहते हैं। अपने साथियों और आने वाली पीढ़ी के लिए कौटिल्य कहते हैं कि हर बच्चे में समान क्षमता होती है। फर्क सिर्फ दिशा और ध्यान का है। अगर कोई फोकस करे, तो मंज़िल पाना बिल्कुल संभव है।
* Sheik died in New York from cardiac arrest, his mother told New York Times…
VIDEO SHOWS: FRANCE NATIONAL FOOTBALL TEAM COACH, ZINEDINE ZIDANE, GIVING PRESS CONFERENCE RESENDING WITH COMPLETE SCRIPT…
By Joanna Plucinska LONDON, Sept 18 (Reuters) - With generous helpings of caviar and champagne,…
U.S. TREASURY SECRETARY TO TALK AI, RARE EARTHS THIS WEEKEND WITH CHINESE VICE PREMIER -…
VIDEO SHOWS: ARCHIVE VISION AND STILL PHOTOGRAPHS OF KYLIAN MBAPPE TEMPLATE ONLY, SHOTLIST AND SCRIPT…
Sept 18 (Reuters) - Law firm Weil, Gotshal & Manges is considering options for its…