India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : जीटी रोड भापरा बाईपास पर हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह भापरा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा निवासी रविंद्र के रूप में हुई।
इस बारे जानकारी देते हुए समालखा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि ईआरवी 702 पर इंचार्ज तैनात ईएचसी कुलदीप सिंह ने समालखा चौकी में शिकायत देकर बताया था कि 2 अगस्त की रात करीब 9 बजे वह गश्त करते हुए राज गार्डन की और से भापरा बाईपास जीटी रोड पुल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात बाइक चालक ने दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से दो हवाई फायर किए। ईआरवी पर तैनात चालक सतीश ने बाइक व चालक की वीडियो बनाई।
इसके बाद युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गया। ईएचसी कुलदीप की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ में शुरू कर दी थी। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने हवाई फायर करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी साली विदेश में रहती है, जो इन दिनों दिल्ली अपने घर आई हुई है। साली 2 अगस्त को पानीपत में खरीदारी करने के लिए आई थी और उसकी पत्नी भी साथ गई थी। दोनों खरीददारी कर रात करीब 9 बजे भापरा बाईपास पर पहुंचे तो वह साली से मिलने व पत्नी को लेने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर चला गया।
वहां साली को देख अपना रूतबा दिखाने के उसने वही जीटी रोड़ खड़े होकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो हवाई फायर किए, तभी वहा पुलिस की गाड़ी आ गई। पुलिस को देखकर वह पत्नी को बाइक पर बैठाकर निकल पड़ा। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर व बाइक बरामद कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से रिवाल्वर का लाइसेंस बरामद करने का प्रयास करेगी।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…