Categories: Haryana

कांग्रेस पर जमकर बरसे मंत्री अनिल विज, कांग्रेस को बताया देश में ‘आतंकवाद की जन्मदाता’, बोले – कांग्रेस के डीएनए में तानाशाही..डीएनए पुश्तों तक चलता है…!!

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij Lashed Out At Congress : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘अंग्रेजों के शासनकाल में सूरज कभी डूबता नहीं था लेकिन इस देश की जनता ने अंग्रेजों के शासन को पराजित करके प्रजातंत्र स्थापित किया है तथा प्रजातंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी जान लगा देगी’’। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण पंवार भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ एक जेहाद छेड़ा हुआ है

विज ने राहुल गांधी के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है तथा राहुल गांधी जी और कांग्रेस ने एक नीति बनाई है जिसके तहत देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ एक जेहाद छेड़ा हुआ है। अब राहुल गांधी जी चुनाव आयोग को एटम बम से उड़ाने की बात कर रहे हैं, जबकि पहले वे ईडी, सीबीआई और अदालतों के खिलाफ बोल रहे थे। उन्हांेने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं प्रजातंत्र की स्तंभ हैं लेकिन विपक्ष (कांग्रेस) इनको गिराकर देश में तानाशाही लाना चाहता हैं क्योंकि कांग्रेस के डीएनए में तानाशाही है’’।

कांग्रेस के डीएनए में तानाशाही है और डीएनए पुश्तों तक चलता है

विज ने स्मरण करवाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सन 1975 में इमरजेंसी लगाकर दिखा दिया था कि कांग्रेस क्या है! उस समय आम नागरिकों के मौलिक अधिकार खत्म कर दिए गए थे, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई थी, विरोधी पार्टियों के लगभग डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया था क्योंकि यही कांग्रेस का डीएनए है। डीएनए पुश्तों तक चलता है अतः कांग्रेस के डीएनए में तानाशाही है

देश में आतंकवाद की जन्मदाता कांग्रेस पार्टी

उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद की जन्मदाता कांग्रेस पार्टी है, पहले इस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा करवाया। हालांकि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश का बंटवारा मेरी लाश पर होगा लेकिन फिर भी कांग्रेस ने देश का बंटवारा करवाया और उस बंटवारे के दौरान लगभग 10 लाख लोगों का कत्ल हुआ और करोड़ों लोगों का पलायन हुआ। इसलिए पाकिस्तान तब से हमारे साथ दुश्मनी रखे हुए है।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में कश्मीर में आतंकवाद की गतिविधियों में काफी कमी आई

विज ने कांग्रेस पर पुनः हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगा दी कश्मीर में धारा 370 लगने के बाद आतंकवाद उपजा है और कांग्रेस ने अपने 55 साल के कार्यकाल में आतंकवाद को खत्म करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि हमारी भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और अब वहां पर आतंकवाद की गतिविधियों में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को उड़ाया गया है क्योंकि हमारा मकसद आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करना था, जो आज से पहले किसी सरकार ने नहीं किया।

Recent Posts

German climber takes on Everest alone in winter without supplemental oxygen

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

32 seconds ago

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

2 minutes ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

4 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

5 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

5 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

10 minutes ago