Categories: Haryana

स्वामी विवेकानंद की आत्मा मंच पर…छू गया शेखर सेन का अभिनय, दिखा विवेकानंद का तेज, दर्शकों के दिलों पर छा गए नाटक के संवाद

प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Grand staging Of The Play ‘Swami Vivekananda’ : शहर के सेक्टर-5 स्थित हैरिटेज लॉन में पद्मश्री शेखर सेन द्वारा रचित व अभिनीत नाटक ‘स्वामी विवेकानंद’ का भव्य मंचन हुआ, जिसमें दर्शकों को ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वामी विवेकानंद स्वयं मंच पर प्रकट हो गए हों। शेखर सेन के एकल अभिनय, भावपूर्ण गायन और सशक्त संवादों ने दर्शकों को पूरी तरह सम्मोहित कर लिया।

  • गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सजी सांस्कृतिक चेतना की शाम

कई अनछुए पहलुओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया

दो घंटे के इस नाटक में विवेकानंद के जीवन के कई अनछुए पहलुओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास, हरिद्वार एवं जेनिसिस क्लासिस के सहयोग से संभव हो सकी। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर कुमार, मुख्य वक्ता डॉ. आशीष गौतम (अध्यक्ष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन) और विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस व नेक्सड आईएएस एवं मेड ईजी ग्रुप के सीएमडी बालेंद्र सिंह उपस्थित रहे। 

एकल अभिनय का अद्भुत उदाहरण

आयोजक जितेंद्र अहलावत (प्रबंध निदेशक, जेनिसिस क्लासिस) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।नाटक की शुरुआत में जैसे ही मंच पर प्रकाश आया, दर्शकों को लगा कि स्वामी विवेकानंद साक्षात मंच पर उपस्थित हैं। संगीत, प्रकाश, संवाद और भावों का ऐसा समन्वय शायद ही देखने को मिला हो। शेखर सेन की अभिनय प्रतिभा और गायन शैली ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने इसे एकल अभिनय का अद्भुत उदाहरण बताया और कहा कि यह प्रस्तुति समय की सीमाओं को पार कर जाती है। 

इस नाटक ने विवेकानंद के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया

डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि इस नाटक ने विवेकानंद के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया है। बालेंद्र सिंह ने इसे रंगमंच पर स्वामी विवेकानंद की जीवनी को नया आयाम देने वाला प्रयास बताया। जितेंद्र अहलावत ने करनाल में इस नाटक को लाने की अपनी इच्छा और संकल्प को साझा करते हुए कहा कि करनाल वासियों के सहयोग से यह ऐतिहासिक मंचन संभव हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रस्तुति शहरवासियों की स्मृति में लंबे समय तक बनी रहेगी।

गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे

इस अवसर पर करनाल इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कर्नल अरुण दत्ता, समाजसेवी एसपी चौहान, ब्लैक मॉक के निदेशक कृष्ण नरवाल, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, जेनिसिस क्लासिस के शैक्षणिक निदेशक नवनीत कल्याण, अध्यक्ष संदीप खन्ना, केआईएस स्कूल के निदेशक प्रकाश जोशी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

51 seconds ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

2 minutes ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

5 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

6 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

11 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

12 minutes ago