Categories: Haryana

शिक्षा मंत्री के आवास को घेरने की तैयारी, अगले महीने की ‘इस तारीख’ को प्रदेश भर की हजारों मिड डे मील वर्कर्स मांगों को लेकर करेंगी विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

India News (इंडिया न्यूज), Mid Day Meal Workers Union : मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास 3 अगस्त 2025 को राज्य भर कि हजारों मिड डे मील वर्कर्स द्वारा होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सीटू जिला कार्यालय, कामरेड शिव वर्मा स्मारक भवन, गीता कॉलोनी पानीपत में पानीपत जिला की मिड डे मील वर्कर्स की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन की जिला प्रधान निर्मला अहलावत ने की और बैठक का संचालन जिला सचिव कविता ने किया। 

आज तक कोई बातचीत का समय नहीं दिया गया

बैठक को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की राज्य उपप्रधान शरबती में संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को कई बार लिखित में मांग पत्र दे चुके हैं और मांगों पर बातचीत के लिए समय दिया जाए कई बार कोशिश कर चुके हैं उसके बाद मंत्री द्वारा समय में देने के चलते 12 अप्रैल 2025 को सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शिक्षा मंत्री के आवास पर पानीपत के अंदर किया जा चुका है और उसे समय को लेते हुए शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उनके बड़े भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि मंत्री जी से जल्दी समय लेकर आपकी मांगों पर बातचीत करवाई जाएगी। लेकिन आज तक कोई बातचीत का समय नहीं दिया गया। 

भाजपा सरकार लंबे समय से आर्थिक शोषण कर रही

इससे सरकार की तानाशाही झलकती है कि वह जानबूझकर समय ही नहीं देना चाहते जिसको लेकर हरियाणा की मिड डे मील वर्कर्स में भारी गुस्सा है। मुख्यमंत्री को भी कई बार मिड डे मील वर्कर्स क्या मांग पत्र भेज चुके हैं। राज्य कमेटी ने निर्णय लेते हुए कहा कि राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन से पहले 21 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक हरियाणा के सभी विधायकों को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी के नेतृत्व में मांग पत्र दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्कर्स का केंद्र में राज्य की भाजपा सरकार लंबे समय से आर्थिक शोषण कर रही है।

मांगों को लेकर लगातार संघर्ष जारी

केवल 7000 रुपए मासिक मानदेय में कार्य करवाती है और यह मानदेय भी केवल 10 महीने मिलता है। यूनियन की मांग लगातार यही है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए कम से कम न्यूनतम वेतन 26000 रुपए मासिक किया जाए और 12 महीने का मानदेय दिया जाए। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा, ईएसआई, पीएफ की सुविधा दी जाए। शिक्षा विभाग के चौथे दर्जे के कर्मचारी घोषित किए जाएं। कई महीना में मानदेय मिलता है समय पर दिया जाए। खाना बनाने के अलावा अन्य कार्य बगैर के रूप में मिड डे मील वर्कर से लेना बंद किया जाए आदि मांगों को लेकर लगातार संघर्ष जारी है। 

3 अगस्त को घेराव करेंगे

मिड डे मील वर्कर्स कि राज्य कमेटी में हरियाणा के शिक्षा मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा की हजारों की संख्या में मिड डे मील वर्कर्स आपके आवास पानीपत का 3 अगस्त को घेराव करेंगे और जब तक मांगों पर बातचीत के लिए समय नहीं दिया जाएगा तब तक उनके आवास के सामने पड़ाव डाला जा सकता है। 

आर्थिक शोषण किसी हालत में भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की आम सभा की बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के जिला उप प्रधान रामकुमार यादव और अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक ने भाजपा की हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक शोषण किसी हालत में भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीजेपी सरकार बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ के झूठे वादे करने से बढ़ जाए। तुरंत मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के राज्य नेत्र से बातचीत का समय दिया जाए वरना मिड डे मील वर्कर्स के इस आंदोलन में किसान मजदूर कर्मचारी सभी संगठनों के कार्यकर्ता सक्रियता से समर्थन करते हुए आंदोलन में शामिल होंगे इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

Recent Posts

Supermarket fridge attack is just the start, says UK cybersecurity chief

By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…

1 minute ago

Golf-Rahm explains decision behind LIV exit, has not talked to PGA Tour about potential return

Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…

2 minutes ago

GLOBAL MARKETS-Stocks wobble, oil prices fall as Trump says Israel aid will stop

(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…

6 minutes ago

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

7 minutes ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

10 minutes ago

Global financial markets were already fragile. Big AI bets could break them

By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…

11 minutes ago