Categories: Haryana

जीएसटी स्लैब कम किए जाने का आमजन ने किया स्वागत, बोले- मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं की क्रय क्षमता बढ़ने से बाजारों में आएगी तेजी

India News (इंडिया न्यूज), Public Welcomed Reduction Of GST Slabs : केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद जीएसटी दरों में बड़े स्तर पर बदलाव का व्यापारियों व आम लोगों ने स्वागत किया है। इन बदलावों के बाद आम आदमी की जरूरत की वस्तुओं के दामों में कमी देखने को मिलेगी तथा आने वाले त्यौहारी सीजन नवरात्र व दीपावली के मौकों पर बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल सकती है। क्योंकि जीएसटी परिषद की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अनुशंसा पर जीएसटी की 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को हटाकर 5 प्रतिशत और 12 प्रतिशत कर दिया है।

भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी

इससे आम जरूरत की चीजों के साथ बड़ी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडेक्ट की कीमतें कम होगी। इससे भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। घरेलू खप की वस्तुओं की बिक्री बढ़ेगी, मध्यम वर्ग को अधिक खर्च करने का अवसर मिलेगा। एक मोटे अनुमान के अनुसार 50 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व नुकसान के बावजूद अर्थव्यवस्था के तेजी पकड़ेगी। जीएसटी रिफॉर्म की तैयारियों के बीच राजस्व संरक्षण और उपभोक्ताओं को जीएसटी का पूरा लाभ दिए जाने संबंधी यह निर्देश 22 सितंबर से लागू होने जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से जीएसटी सरलीकरण के संकेत दे दिए थे। 

किताबों, दवाइयों, कृषि यंत्रों पर जीएसटी कम होगी

इस बारे में भिवानी निवासी एडवोकेट मयंक आहुजा, दुकानदार दीपक शर्मा, व संदीप, छात्र हिमांशु भाटी ने बताया कि जीएसटी स्लैब में आए बदलावों से उन्हे बहुत खुशी है। इनसे उन जैसे आमजन को सीधा लाभ होगा। किताबों, दवाइयों, कृषि यंत्रों पर जीएसटी कम होगी। जिसका लाभ आम व्यक्ति को सीधे रूप से मिलेगा। जहां 28 प्रतिशत टैक्स लग रहा था, वो अब 18 प्रतिशत लगेगा तथा जिन उत्पादों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था, उन पर अब 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा। इससे एसी, टीवी, वॉशिंग मशीन जैसे, स्टेशनरी, कपड़े व कृषि यंत्र सस्ते होंगे तथा आम व्यक्तियों को सीधा लाभ होगा। 

Recent Posts

3M stock soars following $7.35 billion 'forever chemicals' settlement

* Settlement covers as many as 120,000 claimants * 3M plans $5.8 billion pre-tax fourth-quarter…

3 minutes ago

Saudi, Syrian defence ministries sign cooperation agreement, SPA reports

CAIRO, Nov 4 (Reuters) - Saudi Arabia and Syria signed a cooperation agreement between the…

7 minutes ago

Prediction markets get Democratic win right, with a few surprises

By Manya Saini and Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 4 (Reuters) - Prediction markets largely got…

9 minutes ago

Analysis-Trump's midterm drubbing demonstrates the power of data center opponents

By Jiaxing Li and Selena Li HONG KONG/LONDON, Nov 4 (Reuters) - Data center opponents…

10 minutes ago

EMERGING MARKETS-LatAm assets advance as Democrats take control of Congress

* Mexico's benchmark stock index hit a multi-month high * Brazil central bank decision in…

14 minutes ago

UPDATE 1-US natgas prices rise to two-week high on lower output, cooler outlook

(Adds latest prices) * Chicago next-day prices fell about 10% to a 23-month low on…

18 minutes ago