India News (इंडिया न्यूज), Minister Ranbir Gangwa : हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं। वे केवल पढ़ाई ही नहीं कराते बल्कि अच्छे संस्कार, जीवन मूल्य और सही दिशा भी देते हैं। शिक्षक राष्ट्र के असली निर्माता होते है। शिक्षक दिवस का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना और समाज में शिक्षक की भूमिका को सम्मानित करना है। यह दिन यह संदेश देता है कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं।
वे गुरुवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के थिराना (पानीपत) स्थित दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस सभागार में आयोजित जिला स्तरीय नेशनल टीचर डे कार्यक्रम के अवसर पर जिले भर के टीचरों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पानीपत जिले से करीब 1 हजार शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस मौके पर सैकड़ों शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में योगदान हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उन्होंने सैकड़ों अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारी ने बुके देकर मंत्री का अभिनंदन किया। मंत्री ने कहा कि इस दिन टीचर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन हैं और यह संकल्प लेने का भी दिन हैं कि शिक्षक का सम्मान हर दिन होना चाहिए, क्योंकि वही असली राष्ट्र निर्माता हैं। मंत्री ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने संस्थान को अपनी निजी कोष से 5 लाख का अनुदान देने की घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में आगे बढ़ाने के लिए संस्कारों का होना अति आवश्यक है। जो विद्यार्थी संस्कारों के साथ जुडक़र आगे बढ़ेंगे वे निश्चित रूप से अच्छे नागरिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह संस्था मानवता की भलाई के लिए देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अहम भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने कहा कि अध्यापकों में अनुशासन का होना अति आवश्यक है जो अध्यापक स्वयं अनुशासन का पालन करते हैं व बच्चों को भी अनुशासन का पालन करना सीखते है वे विद्यार्थी और अध्यापक आगे चलकर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।
कार्यक्रम में माउंट आबू से पधारी संस्था की शिक्षा विंग की नेशनल कोऑर्डिनेटर बीके सुमन ने कहा कि संस्था का बेस पवित्रता और संस्कारों पर टिका हुआ है। संस्था द्वारा स्वच्छता को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसका प्रभाव देश दुनिया में दिखाई दिया। शिक्षा केवल जानकारी नहीं, बल्कि जीवन को मूल्यनिष्ठ और उज्ज्वल बनाने का माध्यम है। शिक्षक ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की धुरी हैं।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि सही मायने में शिक्षक ही देश को मजबूती प्रदान करते हैं। उनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे देश को मजबूत बनाते हैं और दुनिया में देश का नाम रोशन करते हैं। आज देश की गिनती शक्तिशाली देश में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि अच्छे शिक्षक का दायित्व बनता है कि वह बच्चों को इस तरह से तराशे की वो आने वाले समय में समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत बने। वह समाज को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक भारत भूषण ने बताया कि संस्था द्वारा 23 से 25 अगस्त को देशभर में रक्तदान शिविर लगाए गए जिसमें 88 लाख लोगों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व 108 स्वास्थ्य मेलो का भी आयोजन किया गया था। उन्होंने संस्था की प्रगति पर प्रकाश डाला।
संस्था की संचालिका सरला बहन ने कहा कि श्रेष्ठ जीवन के लिए अच्छे कर्म करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित अध्यापकों को इस अवसर पर मेडिटेशन भी कराया। कार्यक्रम में ब्रह्मानंद स्कूल के बच्चों ने व नागपुर से आई सांस्कृतिक टीम के सदस्यों ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देकर अध्यापकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता साबित पानू, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, बी के. ज्योति, प्रिंसिपल पवन आर्य, पूर्व प्रिंसिपल लालचंद रंगा के अलावा सैकड़ों की संख्या में अध्यापक मौजूद रहे।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…