Categories: Haryana

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने का हुआ शंखनाद, सीएम सैनी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने स्वच्छ कुरुक्षेत्र- मेरा कुरुक्षेत्र-मेरा अभियान पोस्टर का किया विमोचन

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Singh Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने का  शंखनाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वच्छ कुरुक्षेत्र- मेरा कुरुक्षेत्र-मेरा अभियान पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र को ग्यारह सप्ताह में स्वच्छ बनाने की शपथ दिलवाई। 

कुरुक्षेत्र अब स्वच्छता में बनेगा देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनेगा

मुख्यमंत्री नायब  सैनी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने का शंखनाद करते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र अब स्वच्छता में बनेगा देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभियान पोस्टर का विमोचन किया व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र को ग्यारह सप्ताह में स्वच्छ बनाने की शपथ दिलवाई।

हर गली, महौल्ले को स्वच्छ बनाने के लिए एक जन आंदोलन चलाया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता मिशन के तहत कुरुक्षेत्र के हर गली, महौल्ले को स्वच्छ बनाने के लिए एक जन आंदोलन चलाया जाएगा। इस मिशन को पूरा करने के लिए पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में थानेसर नगर परिषद के 32 वार्डों में कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने योजना तैयार कर ली है। सभी अधिकारी इस 11 सप्ताह में दिन रात एक करके कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे ताकि कुरुक्षेत्र देश का सबसे स्वच्छ शहर बन सके।

Recent Posts

UK government was hacked in October, minister confirms

LONDON, Dec 19 (Reuters) - British trade minister Chris Bryant said the government had been…

3 hours ago

Joshua and Paul face off at ceremonial weigh in on eve of fight

VIDEO SHOWS: ANTHONY JOSHUA AND JAKE PAUL CEREMONIAL WEIGH IN. SOUNDBITE FROM JOSHUA AND PAUL.…

3 hours ago

The Coca-Cola Santa Claus: Who created St. Nick as we know him today?

Some people claim that without Coca-Cola, there would be no Santa Claus as we know…

5 hours ago

SITME 2026 – Embroidery Machinery Expo to Be Held at Sarsana, Surat

Surat (Gujarat) [India], December 18: The Southern Gujarat Chamber of Commerce & Industry (SGCCI), in…

5 hours ago