ganesh chaturthi 2025 puja time
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। तभी से इस दिन को विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है। घरों, मंदिरों और पंडालों में गणपति की स्थापना की जाती है और दस दिनों तक उनकी विधिवत पूजा-अर्चना होती है। भक्त इस दौरान गणपति को मोदक, लड्डू, खीर और अन्य मिष्ठान का भोग लगाते हैं। यह भी माना जाता है कि इस समय भगवान गणेश की आराधना करने से विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।
इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि का आरंभ 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे होगा और इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:44 बजे होगा। उदय तिथि को ध्यान में रखते हुए यह पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। गणपति की स्थापना के लिए सुबह 11:05 से दोपहर 1:40 तक का समय सबसे शुभ माना गया है। इस अवधि में गणेश प्रतिमा स्थापित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
गणेश चतुर्थी 2025 कई दृष्टि से खास रहने वाली है। इस बार प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के साथ ही इंद्र-ब्रह्म योग का भी संयोग बन रहा है। इसके अलावा कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग बन रहा है। इन योगों को बेहद शुभ माना जाता है और धार्मिक मान्यता है कि ऐसे समय में की गई पूजा और व्रत का फल कई गुना अधिक मिलता है। साथ ही इस बार यह पर्व बुधवार को पड़ रहा है, जो गणपति जी का प्रिय दिन है। इस कारण से इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।
पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को सूर्योदय सुबह 5:57 पर होगा और सूर्यास्त शाम 6:48 पर होगा। चंद्रोदय सुबह 9:28 बजे रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 4:28 से 5:12 बजे तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 2:31 से 3:22 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6:48 से 7:10 बजे तक शुभ रहेगा। निशीथ काल का मुहूर्त रात 12:00 से 12:45 तक होगा। इन मुहूर्तों में भगवान गणेश की आराधना करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सभी कार्य सफल होते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. India News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
(Adds comments and weekly price moves) NEW YORK, Sept 18 (Reuters) - ICE New York…
VIDEO SHOWS: ARCHIVE FOOTAGE AND STILL PHOTOS OF KYLIAN MBAPPE RESENDING WITH COMPLETE SCRIPT SHOWS: WALTHAM,…
By Jonathan Stempel and Manya Saini Sept 18 (Reuters) - Berkshire Hathaway has been synonymous…
(Recasts throughout with information from people familiar with talks) * Gold could move to New…
VIDEO SHOWS: SCREENSHOTS OF LETTERS SENT FROM UEFA PRESIDENT ALEKSANDER CEFERIN & CONCACAF PRESIDENT VICTOR…
By Jonathan Stempel and Manya Saini Sept 18 (Reuters) - Berkshire Hathaway has been synonymous…