Categories: Haryana

करनाल में गुंजी स्वच्छता की हुंकार : महापौर परिषद की ऐतिहासिक बैठक, मनोहर लाल का बड़ा संदेश-‘साफ शहर, मजबूत भारत’, टीमवर्क से ही चमकेंगे शहर

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Mayor Council Meeting In Karnal : केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मंगलवार को करनाल में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं साधारण सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की तरक्की स्वच्छता से ही संभव है, इसलिए सभी महापौर व पार्षद मिलकर टीम भावना से काम करें और बिना भेदभाव के शहरों को साफ-सुथरा व आधुनिक बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है—1970 में शहरी आबादी 20% थी, 50 साल बाद यह 35% हुई और अगले 15 सालों में यह 50% तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में नगर निकायों को बेहतर प्लानिंग, तकनीकी सहयोग और वर्क कल्चर से नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।

फंड के साथ अपनी आमदनी का भी सही प्रबंधन करें

मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिन राज्यों में अच्छी व्यवस्थाएं लागू हैं, उन्हें अन्य राज्यों में भी अपनाना चाहिए। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि हरियाणा में पहले मेयर का सीधा चुनाव नहीं होता था, लेकिन सरकार ने यह व्यवस्था लागू की। इसी तरह पार्षदों के लिए शैक्षिक योग्यता कानून भी सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद लागू हुआ। उन्होंने कहा कि नगर निकाय केंद्र और राज्य से मिलने वाले फंड के साथ अपनी आमदनी का भी सही प्रबंधन करें, फिजूलखर्ची से बचें और भविष्य की योजना बनाएं। पर्यावरण संरक्षण और तकनीक से जुड़ी ट्रेनिंग को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

दोनों की रैंकिंग सुधरेगी तभी उन्हें स्थान मिलेगा

कार्यक्रम में मंत्री ने यह भी घोषणा की कि देशभर में आयोजित होने वाली स्वच्छता प्रतियोगिता का पैटर्न बदला गया है। अब जो राज्य पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आएंगे, उन्हें अपने राज्य के सबसे निचले पायदान वाले निकाय के साथ जोड़ी बनाकर अगली बार हिस्सा लेना होगा। दोनों की रैंकिंग सुधरेगी तभी उन्हें स्थान मिलेगा। बैठक में परिषद के संगठन महामंत्री उमाशंकर गुप्ता ने “एक देश-एक नगर निकाय एक्ट” बनाने और नगर निकायों का अलग कैडर तैयार करने की मांग रखी। राज्यसभा सांसद व परिषद के पूर्व चेयरमैन नवीन जैन ने कहा कि महापौरों का चुनाव समय पर होना चाहिए और उनकी भूमिका को और मजबूत किया जाना चाहिए।

उद्देश्य : सुरक्षित, सशक्त शहरों की नींव रखना

इस मौके पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि यह कार्यक्रम करनाल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की पारदर्शी भर्ती नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। परिषद की चेयरपर्सन माधुरी पटेल ने कहा कि परिषद टीम भावना के साथ काम कर रहा है और उद्देश्य सुरक्षित, सशक्त शहरों की नींव रखना है।

मेयर रेनू बाला गुप्ता ने की मंत्री मनोहर लाल की अंत्योदय भावना और सुशासन की प्रशंसा

करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने मंत्री मनोहर लाल की अंत्योदय भावना और सुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “विकसित भारत” का सपना स्वच्छता से ही साकार होगा और मंत्री इस दिशा में लगातार कार्यरत हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नगर निगम के कार्यों को नई दिशा देते हैं और विकास की गति को तेज करते हैं।

विभिन्न निगमों के महापौर मौजूद रहे

इस कार्यक्रम में इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, कालका की विधायक शक्ति रानी, एआईएमसी हरियाणा अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मेयर रेनू बाला गुप्ता, करनाल नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, भाजपा नेता बृज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना, नवीन बत्रा सहित देशभर से आए विभिन्न निगमों के महापौर मौजूद रहे।

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

1 minute ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

2 minutes ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

5 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

6 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

11 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

12 minutes ago