India News (इंडिया न्यूज), CM Saini Sent Aid Amount To Punjab and Jammu Kashmir : इस समय पंजाब बाढ़ की त्रासदी को झेल रहा है। पंजाब के हालात बेहद भयंकर और भयावह हैं। कुदरत के इस कहर से लोगों का जीवन इतना अस्त-व्यस्त और दुखी हो गया है कि उस दुःख को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल लग रहा है। इस बीच जहां एक ओर पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रही है, तो वहीं अन्य राज्य और कुछ संगठनों और लोगों के द्वारा भी इस संकट की घड़ी में पंजाब को हर सम्भव मदद दी जा रही है। पंजाब सरकार ने भी सीएम फ्लड रिलीफ अकाउंट जारी कर लोगों से स्वेच्छा अनुसार सहयोग करने की अपील की है।
इसी बीच सीएम नायब सैनी की भी पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए एक बड़ी कोशिश सामने आई है। सीएम नायब सैनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी है। यह मदद राहत और बचाव कार्यों में सहायक होगी और प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुँचाने में मदद करेगी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद हैं। इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हरियाणा सरकार का यह प्रयास है कि ज़रूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाए। हम सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…