करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : करनाल के सालवन-असंध मार्ग उसने सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। घटना दुपेड़ी गांव के पास की है जहां युवक का शव मिला है। जो रविवार रात ड्यूटी से घर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मृतक के सिर और चेहरे पर गहरी चोट के निशान मिलने हत्या की आशंका है।
हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल पर उसकी बाइक बरामद नहीं हुई। सूचना मिलने पर असंध थाना पुलिस, सीआईए और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है, जो अरड़ाना गांव का रहने वाला था और पानीपत की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे अंकित का आखिरी बार फोन आया था।
उसने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर है और उसके पास पैसे नहीं हैं। उसने गूगल-पे से पैसे भेजने को कहा, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पैसे ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने रातभर उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आज परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया था और बाद में बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम की मांग रखी गई। जिसके बाद बार्ड द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम करवाने का आश्वासन दिया। वहीं डीएमपी गोरखपाल राणा भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। वहीं उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच को लेकर कई टीम गठित की गई है। अगर युवक की हत्या हुई है तो जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
अंकित के ममेरे भाई ने बताया कि देर रात उन्होंने अपनी बुआ से संपर्क किया, तो पता चला कि अंकित घर नहीं पहुंचा है। सुबह करीब 6 बजे अंकित का फोन अचानक ऑन हुआ और परिवार को एक मैसेज मिला। जब उन्होंने कॉल बैक किया तो फोन किसी और ने उठाया और बताया कि इस लड़के की मौत हो चुकी है। शव दुपेडी गांव के पास पड़ा हुआ है। सूचना सुनकर परिवार के होश उड़ गए।
मामा विजय व ऋषिपाल ने बताया कि अंकित के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसकी बाइक भी मौके से गायब है। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि अंकित की हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका गया है।
घटना की सूचना के बाद असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर और मुंह पर चोट के निशान हैं। प्राथमिक दृष्टि से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए असंध अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीआईए और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। बाइक की तलाश की जा रही है और फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। शुरुआती जांच में यह साफ हो रहा है कि अंकित की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…