Categories: Haryana

‘स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता से छल’..कुमारी सैलजा बोलीं- बरसात में जलभराव और कीचड़ से लोग हो जाते परेशान, शहरों की दुर्दशा पर तुरंत कदम उठाए सरकार

India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : हरियाणा के विभिन्न शहरों की बदहाली को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 11 वर्षों की राज्य व केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को गुमराह किया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सिरसा सहित हरियाणा के लगभग सभी नगरों में गंदगी के अंबार लगे हैं। से कथित स्मार्ट सिटी बरसात में जलभराव से झील बन जाते है।  इसके अतिरिक्त टूटी हुई सडक़ों और अव्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। शहरों की दुर्दशा पर भाजपा  सरकार को कदम उठाना चाहिए।

  • बरसात में घरों के बाहर जलभराव और कीचड़ में नरक जैसा जीवन जीने को मजबूर हो जाते है लोग

डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने 30 जून तक नालों की सफाई का वायदा किया था, अब अगस्त माह चल रहा है पर कुछ हुआ ऐसा दिखाई नहीं देता। बरसाती नालों की सफाई न होने के कारण जगह-जगह पानी जमा है, जिसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। अनेक स्थानों पर सीवर का गंदा पानी पीने योग्य पानी की सप्लाई में मिलकर आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। इसके अतिरिक्त टूटी हुई सड़को और अव्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। 

कोई सुनवाई नहीं होती

सांसद ने कहा कि मानसून के बाद स्वास्थ्य विभाग को विशेष प्रबंध करने चाहिए ताकि मलेरिया-डेंगू जैसी बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। सांसद ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर अरबों रुपये पानी की तरह बहाया गया तभी तो सही ढंग से समुचित सुविधाओं से युक्त एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बन पाई। गुरूग्राम, हिसार का तो और भी बुरा हाल होता जा रहा है। सिरसा नगर के लोग भी बरसात में नरक जैसा जीवन व्यतीत करते है पर कोई सुनवाई नहीं होती। कहने को तो ट्रिपल इंजन की सरकार है पर इस राज भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है, गली और सड़क कागजों में बनती है और उनका भुगतान भीर हो जाता है, यही खेल सिरसा में काफी समय से चल रहा है।

कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर सड़कों पर उतरेगी और बड़ा आंदोलन करेगी

सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से अपील की है कि तुरंत आपात स्तर पर सभी शहरों में जलभराव को हटाने और नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग, दवा छिड़काव और चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, सीवर और पीने के पानी की सप्लाई को अलग-अलग कर जनता को साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए,  स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता से वसूले गए टैक्स और योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए। सांसद ने कहा है कि यदि सरकार समय रहते कदम नहीं उठाती, तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर सडक़ों पर उतरेगी और शहरों की इस दुर्दशा को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देती है हिसार में व्याप्त गंदगी

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले दिनों हिसार के अर्बन एस्टेट, 2 स्थित हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम में दौरे के दौरान जो स्थिति देखी, वह हृदय को गहराई से विचलित करने वाली थी। जहां संवेदनशील और असहाय महिलाएं सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण की हकदार हैं, वहां आश्रम के बाहर सीवर का गंदा पानी, इलाके में सीवर लेवलिंग और ब्लॉकेज की समस्या के कारण घरों और आश्रम में भरा गंदा पानी, तथा फैली दुर्गंध ने पूरे क्षेत्र को अस्वस्थ और असहनीय बना दिया है।

यह दृश्य मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला है।ऐसे हालात न केवल आश्रम में रह रही बहनों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं, बल्कि यह सरकार और प्रशासन, दोनों की जिम्मेदारियों पर गहरा प्रश्नचिन्ह लगाते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग है कि यहां सफाई व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए तथा क्षेत्र की स्वच्छता एवं सीवर लेवलिंग की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Recent Posts

Pfizer raises 2026 forecasts as Eliquis, cancer drugs drive third-quarter results

By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…

26 seconds ago

Supermarket fridge attack is just the start, says UK cybersecurity chief

By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…

2 minutes ago

Golf-Rahm explains decision behind LIV exit, has not talked to PGA Tour about potential return

Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…

3 minutes ago

GLOBAL MARKETS-Stocks wobble, oil prices fall as Trump says Israel aid will stop

(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…

6 minutes ago

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

7 minutes ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

10 minutes ago