Categories: Haryana

किसान पर गोली चला ‘जानलेवा हमला’ करने का आरोपी 36 घंटे के दौरान गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम

India News (इंडिया न्यूज), Accused Arrested For Murderous Attack : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने गांव सुताना में घर से बाइक पर खेत में जा रहे किसान पर गोली चला जानलेवा हमला करने के आरोपी को वारदात के महज 36 घंटे के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुताना गांव निवासी अश्वनी के रूप में हुई है।

आरोपी की जल्द से जल्द धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन की टीम को सौंपी थी

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने शनिवार को जिला सचिवाल स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपी की जल्द से जल्द धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप की टीम को सौंपी थी।

सीआईए वन की टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दंबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर आरोपी अश्वनी को थर्मल के पास से काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

रंजिश रखते हुए उक्त वारदात को अंजाम दिया

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने सोनू से रंजिश रखते हुए उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया उन्होंने अपनी कुछ जमीन गिरवी रखी थी। उक्त जमीन गांव निवासी सोनू ने खरीद ली थी। इस बात की रंजिश रखते हुए उसने रैकी कर 31 जुलाई की सुबह सोनू पर गोली चला जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया।

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी अश्वनी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन कि पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व पिस्तौल बरामद करने का प्रयास करेंगी।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में गांव सुताना निवासी सोनू पुत्र नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 31 जुलाई को सुबह 7 बजे बारिश हो रही थी। वह खेत में पानी देखने के लिए बाइक पर सवार होकर खेत में जा रहा था। जब वह खेत के नजदीक पहुंचा तो सामने से एक सफदे रंग की स्विफट गाड़ी के चालक ने सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगत ही वह नीचे गिर गया।

गाड़ी चालक गावं निवासी अश्वनी उर्फ कालू नीचे उतरकर आया और हाथ में ली पिस्तौल से पेट में दो व पेर में एक गोली मारी। वह जान बचाने के लिए सड़क से टंकी की तरफ दोड़ा। आरोपी ने पीछा कर कई फायर किए। गांव की कुछ महिला राहगिरों को आते देख आरोपी अश्वनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। कार में आरोपी के साथ और भी युवक थे। परिजनो ने उसको इलाज के लिए जिला के एक नीजी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना पुराना औद्योगिक में सोनू की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Recent Posts

UPDATE 2-Serie A Summaries

Oct 23 (OPTA) - Summaries for the Serie A on Friday (start times are CET)…

2 minutes ago

Ronaldo on target as Al Nassr in 3-1 win over Al Faisaly

VIDEO SHOWS: AL FAISALY PLAY AL NASSR IN THE SAUDI PRO LEAGUE SHOTLIST AND SCRIPT…

3 minutes ago

BP, Louisiana agree to Deepwater Horizon settlement payout, resolve coastal cases

Oct 23 (Reuters) - BP announced a deal on Friday that provides Louisiana an accelerated,…

6 minutes ago

Primeira Liga Standings

Oct 23 (OPTA) - Standings for the Primeira Liga on Friday P W D L…

7 minutes ago

SoftBank-backed OPay eyes up to $4.4 billion valuation in US IPO

Oct 23 (Reuters) - OPay is targeting a valuation of up to $4.42 billion in…

8 minutes ago

UPDATE 1-Nigeria Ebola case linked to virus found in Kenya index case, health minister says

(Adds details, comments from Ugandan health ministry) By Camillus Eboh and George Obulutsa ABUJA, Oct…

13 minutes ago