India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को ऊझा कृषि विज्ञान केंद्र में विशेष तौर पर किसानों के लिए आयोजित किसान उत्सव कार्यक्रम में जिले भर से आए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत राजनीतिक सोच के बगैर देश तरक्की नहीं कर सकता। हमें स्वदेशी सामान को अपना ना होगा। इससे हम पूरी तरह से हम आत्मनिर्भर बनेंगे जिसका विदेशों को अपने आप जवाब मिल जाएगा।
कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीम पानीपत मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार और कृषि विभाग के उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने बुके देकर कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन और स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। महिपाल ढांडा ने कहा कि जो देश आज भारत की तरफ नजर उठाते है। हमारे द्वारा स्वदेशी सामान के अपनाने से वो देश भारत के कदमों में झुकते हुए नजर आएंगे। अमेरिका जैसे देश को भारत की कई गुना ज्यादा जरूरत है। भारत के पास विदेशी मुद्रा का भंडार भरा पड़ा है हम किसी पर निर्भर नहीं है।
कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि उनमें हिम्मत व ताकत है। उनका कौशल ओर हुनर देश को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए एक मजबूत प्लेटफार्म तैयार किया है जिसका वर्तमान समय में प्रचुर मात्रा में लाभ मिल रहा है। सरकार ने किसानों की एमएसपी पर बढ़ोतरी की है। किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा गया है। अगर पिछली सरकारों का हिसाब किताब देखकर बात करें तो मौजूदा सरकार 2 गुना से ज्यादा फसल का किसानों को लाभ दे रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की बेहतरीन के लिए किसान समृद्धि केंद्र खोल रही है। इसे जुड़कर किसान अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने वहां मौजूद सैकड़ो किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से डालने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना किसानों की जिंदगी में एक नई उम्मीद की किरण जगा रही है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की जिंदगी में खुशहाली व समृद्धि लाएगी।
देश का किसान धरती को सींच कर, अपना पसीना बहाकर, पूरे देश के लिए अन्न उपजाता है। पिछली सरकार ने किसानों के लिए कोई योजना नहीं बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को इसका लाभ दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए मजबूत सहारा है। यह योजना ने केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करती है बल्कि उनके सम्मान और आत्मविश्वास के साथ खेती करने की प्रेरणा भी देती है।
महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कदम उनके जीवन में रोशनी की नई किरण बनकर आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का छोटे और सीमांत किसानों को वर्ष में 6 हजार की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। इस योजना में किसी तरह का बिचौलिये नहीं है व यह बिना किसी भ्रष्टाचार के चल रहीं है। प्रदेश के किसान पूर्ण खुश है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ पैसे नहीं हैं, यह एक सम्मान है। यह उस किसान के त्याग और परिश्रम को नमन करने का तरीका है। यह बताता है कि यह देश अब अपने किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह योजना सिर्फ पैसे देने की नहीं, सम्मान देने की योजना है। सरकार ने किसानों को फिर से सीना तानकर खड़ा करने की कोशिश है। में भी एक किसान हूं व हमारा फर्ज है कि हम इस योजना की सही जानकारी सब तक पहुँचाएं, इसका दुरुपयोग न हो, और हम हर जरूरतमंद किसान को इसका लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 47 हजार 592 किसानों के खाते में 9.51 करोड़ की राशि डीपी के माध्यम से डाली गई है इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसान खेत में क्या और हो सकता है उसकी क्या समस्या है वह लिखकर दें, ताकि उन पर विचार किया जा सके और उन्हें धरातल पर लागू किया जा सके। इस मौके पर एसडीएम मनदीप, एसडीएम समालखा अमित कुमार, कृषि विभाग की उपनिदेशक आत्माराम गोदारा, कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सतपाल, डॉक्टर राजेश भारद्वाज, एसडीओ डॉक्टर देवेंद्र ,अवतार सिंह, डॉ राधेश्याम, नेहा ,सुनील सांगवान के अलावा जिले भर के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…