India News (इंडिया न्यूज), Digvijay Singh Chautala : जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी मांग उठाई है, जिसे जानकर युवा भी बहुत खुश होंगे। बता दें कि दिग्विजय ने सरकार से मांग की है कि एचटेट और सीईटी पास करने वाले युवाओं की बार-बार परीक्षाएं लेने की बजाय सरकार इन युवाओं को सीधा और स्थाई रोजगार दे, ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य बेहतर बन सके।
इतना ही नहीं दिग्विजय चौटाला ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार एचटेट-सीईटी पास युवाओं को स्थाई रोजगार देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया तो इस मांग को पूरा करवाने के लिए जेजेपी बड़ा आंदोलन करेगी और युवाओं के लिए आवाज बुलंद करेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार को सीईटी और एचटेट पास करने वाले युवाओं को रोजगार देने की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी, क्योंकि अकेले सीईटी में 14 लाख अभ्यर्थियों में से 13 लाख युवाओं ने परीक्षा दी है और इसी तरह एचटेट में 4 लाख 5 हजार युवाओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए है।
हरियाणा सरकार सीईटी और एचटेट के नाम पर बार-बार युवाओं से फीस भरवाती है, एक अभ्यर्थी से एक हजार रुपए तक की फीस ली जाती है। इससे सरकारी खजाने में करोड़ों रुपए आए है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। अनेक भर्तियां रद्द कर दी गई और कई भर्तियां कोर्ट में लटकी हुई है और झूठे आंकड़े प्रस्तुत करके प्रदेश के लोगों को भ्रमित करती है। युवा आज बेरोजगारी से तंग है और शिक्षित युवा सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर है। सरकार को हरियाणा के युवाओं की कोई चिंता नहीं है।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…