India News (इंडिया न्यूज), Jungle Safari Will Be Built In Seonsar : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल के स्योंसर में जंगल सफारी बनेगा। हरियाणा सरस्वती विकास बोर्ड उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना को लेकर ही जल्द ही रूपरेखा तय होगी। या जंगल सफारी 11000 एकड़ में बनाई जाएगी।
हरियाणा सरस्वती विकास बोर्ड उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने कहा स्योंसर गांव के पास जंगल को जंगल सफारी पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड ने योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा सरकार ने कलेसर में जंगल सफारी बनाया, उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री नायब सैनी स्योंसर के जंगल में जंगल सफारी बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही हरी झंडी मिल जाएगी। इसके लिए जल्द ही इस बारे मुख्यमंत्री, उनके ओएसडी भारत भूषण व वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजना सरस्वती तीर्थ स्योंसर जंगल को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की है। इस योजना के अंतर्गत जंगल के पास बड़ा जलाशय बनाया जाएगा। इस जलाशय से वन्य प्राणियों को पीने के पानी के साथ-साथ पर्यटकों के देखने योग्य स्थल बन सकेगा। सरस्वती वन रेंज स्योंसर का जंगल 11 हजार एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और यह जंगल कुरुक्षेत्र व कैथल जिले को भी जोड़ता है। पर्यटकों के लिए भी इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा, ताकि पर्यटक प्रकृति की सुंदरता का नजदीक से लुत्फ़ उठा सके।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…