India News (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नूरपुर मुगलान स्थित फैक्टरी से लाखों रुपए कीमत का तैयार माल कंबल चोरी करने के मामले में आरोपी सुरवाइजर को रविवार शाम को सेक्टर 24 में उझा मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बुलंदशहर जिले के जुलेपुरा गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सेक्टर 11 निवासी तरूण गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी नूरपुर मुगलान में मयुर इंटरप्राइजिज के नाम से फैक्टरी है। उसने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी रविंद्र को अक्तूबर 2024 में नौकरी पर रखा था। रविंद्र को माल के स्टॉक, डिस्पेच व तैयार माल की जिम्मदारी दी थी। कुछ दिन पहले उसको मार्केट में अपनी कंपनी का माल कम रेट पर बिकने की खबर मिली तो उसको शक हुआ माल चोरी का हो सकता है।
फैक्टरी में लगे कैमरे चेक करने पर मेन गेट का कैमरा रात 7 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद मिलता है। उसने रात के गार्ड से पूछताछ की, गार्ड ने बताया कैमरों को रविंद्र बंद करता था। माल बारे पूछताछ करने पर गार्ड ने बताया पिछले 10 महीने से सुबह 5 बजे गाड़ी आती रही है। गाड़ी में रविंद्र माल लोढ करवाता है। यह हफ्ते में तीन से चार बार होता है। 15 जुलाई से 19 जुलाई के बीच 4 गाड़ी लोढ हुई है। सुपवाइजर रविंद्र ने फैक्टरी से माल चोरी कर बेचा है। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में तरूण की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रविंद्र ने फैक्टरी से तैयार माल कंबल चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को सुपवाइजर आरोपी रविंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा काबू करने व चोरी का माल बरामद करने का प्रयास करेगी।
Oct 23 (OPTA) - Summaries for the Serie A on Friday (start times are CET)…
VIDEO SHOWS: AL FAISALY PLAY AL NASSR IN THE SAUDI PRO LEAGUE SHOTLIST AND SCRIPT…
Oct 23 (Reuters) - BP announced a deal on Friday that provides Louisiana an accelerated,…
Oct 23 (OPTA) - Standings for the Primeira Liga on Friday P W D L…
Oct 23 (Reuters) - OPay is targeting a valuation of up to $4.42 billion in…
(Adds details, comments from Ugandan health ministry) By Camillus Eboh and George Obulutsa ABUJA, Oct…