India News (इंडिया न्यूज), A Cunning Thief Arrested : पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने एनएचबीसी में 10 दिन पहले एक सूने घर में हुई 15 लाख रुपए चोरी की वारदात का पर्दाफास कर गिरोह के एक आरोपी को उझा रोड गैस गोदाम के पास से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शांति कॉलोनी निवासी इश्तियाक के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका हैण्डलूम का काम है। 8 अगस्त को साय वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित यूपी के सहारनपुर गया था। 9 अगस्त की दोपहर घर आए तो ताला टूटा पड़ा था।
घर के अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर घर में रखे 15 लाख रूपए व दो मोबाइल फोन नहीं मिले। अज्ञात चोर रात के समय घर का ताला तोड़कर उक्त नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। थाना चांदनी बाग में अमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने सीआईए वन पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीआईए वन पुलिस टीम ने कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज एक स्थान पर आरोपी दिखाई दिए। पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी को उझा रोड गैस गौदाम के पास से काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शांति कॉलोनी निवासी इश्तियाक के रूप में बताई।
पूछताछ में आरोपी इश्तियाक ने बलजीत नगर निवासी अपने दामाद दिलशाद उर्फ नोनू व उसके एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वारदात को अंजाम देने से पहले दामाद दिलशाद के कहने पर उसने अकेले ही न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने मकान की रैकी की।
इसके बाद देर रात वह तीनों एक्टिवा पर सवार होकर गए और मकान में चोरी कर वापिस आ गए थे। आरोपी इश्तियाक ने पूछताछ में बताया उसके हिस्से में चोरी की नगदी में से 3 लाख रूपए आए थे। जिसमें से उसने 50 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 2.50लाख रूपए बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
वारदात में शामिल फरार आरोपी दिलशाद उर्फ नोनू का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ स्नेचिंग व चोरी की वारदातों के 12 मामलें दर्ज है। आरोपी दिलशाद दिंसबर 2024 में पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।
VIDEO SHOWS: SPANISH ROYAL FAMILY ARRIVING TO CEREMONY / ARGENTINA'S SOCCER LEGEND LIONEL MESSI AND US…
By Aditya Soni, Christine Chen and Will Russell SYDNEY/SHANGHAI/LONDON, Oct 23 (Reuters) - Apple's first…
BOGOTA, Oct 23 (Reuters) - Colombian state-run energy company Ecopetrol said on Friday it estimates…
By Aditya Soni, Christine Chen and Will Russell SYDNEY/SHANGHAI/LONDON, Oct 23 (Reuters) - Apple's first…
(Adds closing market data) * Indexes: Dow down 1.23%, S&P 500 down 0.52%, Nasdaq down…