Categories: Haryana

हरियाणा के इस जिले में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय ‘हरियाली तीज महोत्सव’, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी होंगी मुख्यातिथि

India News (इंडिया न्यूज), State level Hariyali Teej Mahotsav : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की तरफ से राज्य स्तर पर हरियाली तीज महोत्सव पानीपत में मनाया जा रहा है। हरियाली तीज कार्यक्रम जिला उपायुक्त वीरेंद्र दहिया के नेतृत्व में मनाया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद पहली बार राज्य स्तर पर पानीपत में हरियाली तीज महोत्सव मनाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह की धर्मपत्नी व हरियाणा राज्यपाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी शिरकत करेंगी।  

कार्यक्रम में 1 हजार महिलाएं प्रदेश भर से पहुंचेगी

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 1 हजार महिलाएं प्रदेश भर से पहुंचेगी। कार्यक्रम में  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव सुषमा गुप्ता के निर्देश पर तैयारी भव्य की गई है, कार्यक्रम में पहुंचने वाली महिलाओं को तीज के शगुन दिए जाएंगे। आकर्षण का मुख्य केंद्र हरियाणवी तीज त्योहार को दिखाते कल्चर पर झांकियां व प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता ग्रुप भी अपनी प्रदर्शनी लगाएगा। कार्यक्रम सेक्टर 29 पार्ट 2 द गैलेक्सी बैंक्वेट हॉल में मनाया जाएगा।

Recent Posts

Bad Bunny says 'ICE out' during Grammy awards acceptance speech

By Danielle Broadway LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - Puerto Rican rapper Bad Bunny used…

1 hour ago

BRIEF-Swarmer Inc – Lucid Capital Markets Is Underwriter To IPO

Feb 2 (Reuters) - * SWARMER INC - LUCID CAPITAL MARKETS IS UNDERWRITER TO IPO-…

1 hour ago

Bad Bunny says 'ICE out' during Grammy awards acceptance speech

By Danielle Broadway LOS ANGELES, Feb 1 (Reuters) - Puerto Rican rapper Bad Bunny used…

1 hour ago

Mother of US TV host Savannah Guthrie reported missing in Arizona

Feb 2 (Reuters) - The 84-year-old mother of U.S. journalist and television host Savannah Guthrie…

1 hour ago

Mother of US TV host Savannah Guthrie reported missing in Arizona

Feb 2 (Reuters) - The 84-year-old mother of U.S. journalist and television host Savannah Guthrie…

2 hours ago

Mother of US TV host Savannah Guthrie reported missing in Arizona

Feb 2 (Reuters) - The 84-year-old mother of U.S. journalist and television host Savannah Guthrie…

2 hours ago