Categories: Haryana

ज्वैलर को बड़ी चालाकी से धोखा दे गई युवती…नकली सोना-चांदी बेच ले गए सोने के तीन सिक्के, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

 India News (इंडिया न्यूज), The Girl Cleverly Cheated The Jeweler : पानीपत इंसार बाजार में चार ज्वैलर्स को नकली सोना व चांदी बेच ठगी करने वाली युवती को थाना शहर पुलिस ने रविवार को मिली गुप्त सूचना पर इंसार बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपी युवती की पहचान जीन्द निवासी ज्योति के रूप में हुई है।

 थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवती ने धोखाधड़ी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने रविवार को आरोपी युवती को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी युवती से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही ठगी की नगदी व सोने चांदी के जेवरात बरामद करने का प्रयास करेंगी।

यह है मामला

थाना शहर में नेहरू नगर तहसील कैंप हाल दुष्यंत नगर निवासी भारत कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने इंसार बाजार में परमहंस ज्वैलर्स के नाम से दुकान की हुई है। 18 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे एक महिला उसकी दुकान पर आई। महिला ने कानों की सोने की बाली खरीदने की बात कही और कुछ पुराने सोने व चांदी के जेवर निकाल कर दिखाए।

महिला जेवर दिखाकर कहा यह कितने के बिक जाएंगे। उसने सारे जेवरात की 60 हजार रुपए कीमत लगाई। महिला पुराने जेवर देकर बदले में उससे 60 हजार रुपए कीमत के सोने के तीन सिक्के ले गई। महिला से लिए जेवरात चेक कराए तो वह सारे नकली मिले। उसने यह बात साथी दुकानदारों को बताई। तभी गोमजी ज्वेलर्स के मालिक पंकज ने उसको फोन कर बताया महिला करीब 4:30 बजे उनकी दुकान पर आकर भी धोखा कर गई है।

Recent Posts

Pfizer raises 2026 forecasts as Eliquis, cancer drugs drive third-quarter results

By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…

40 seconds ago

Supermarket fridge attack is just the start, says UK cybersecurity chief

By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…

2 minutes ago

Golf-Rahm explains decision behind LIV exit, has not talked to PGA Tour about potential return

Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…

3 minutes ago

GLOBAL MARKETS-Stocks wobble, oil prices fall as Trump says Israel aid will stop

(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…

7 minutes ago

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

8 minutes ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

11 minutes ago