Categories: Haryana

एसपी ने किया महिला थाना और साइबर क्राइम थाना का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप, खामियों को देख भड़के एसपी, बोले -जल्द दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

India News (इंडिया न्यूज), SP Bhupender Singh : पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शनिवार को महिला थाना व साइबर क्राइम थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकार्ड के रजिस्टर व फाइलों की जांच करने के साथ ही बैरिक, मैस व मालखाना का जायजा लिया और खामियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत उन्होंने क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं की थाना में क्राइम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीटिंग में डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा, साइबर क्राइम थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय, एसपी रीडर एएसआई सुभाष व दोनों थानों में तैनात अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहें।

दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मीटिंग में सर्वप्रथम दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया जाए। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। महिला विरुद्ध अपराध व साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के हर संभव प्रयास किए जाए।

किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें

इसी के साथ थाना में शिकायत लेकर आने वाली प्रत्येक महिला व व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। उनके कार्यालय में तैनात फीडबैक सेल पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायतकर्ता के पास फोन कर फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था के साथ महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिला थाना व दुर्गा शक्ति की टीमों को स्कूल, कॉलेज व चिन्हित किए हॉटस्पॉट स्थानों पर निरंतर गश्त कर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के निर्देश दिए।

Recent Posts

Beyond Policy: Closing India’s Credit Gap for Women Entrepreneurs

New Delhi [India], March 21: India’s entrepreneurial landscape is changing rapidly. More women today are…

4 hours ago

Anaemia Awareness Becomes a Public Health Movement in Indore, Madhya Pradesh, India

Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…

1 day ago

250+ Entrepreneurs from 24 Cities Converge in Surat for CorporateConnections India’s BHAF 2026

Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…

1 day ago

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

2 days ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

2 days ago