India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : शनिवार को आजादपुर फाटक के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जी.आर.पी. के सब-इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उन्हें सुबह के समय सूचना मिली थी कि आजाद नगर फाटक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जी.आर.पी. मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त पुरुषोत्तम निवासी काबड़ी के रूप में हुई जो कि फिलहाल अपनी ससुराल में ही रह रहा था।
शव लेने के बाद मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए काबड़ी रोड पर जाम लगा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जाम लगाने की सूचना पर पुराना औद्योगिक थाने की टीम पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। परिजनों के अनुसार पुरुषोत्तम ने 4 महीने पहले राजनगर निवासी रूबी के साथ लव मैरिज की थी। शुरूआत में परिवार ने इस शादी के लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में वे मान गए।
रूबी एक निजी बैंक में काम करती है। शादी के बाद से ही ससुराल में कोई ऊपरी शक्ति होने की बात कही। इसको लेकर वह 10 दिन बाद ही पुरुषोत्तम को साथ लेकर मायके चली गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी और मायके वाले उनकी बात पुरुषोत्तम से नहीं करने देते थे। शनिवार सुबह उसकी पत्नी का कॉल आया और उसने पहले ट्रक के नीचे आने से मौत बताया तथा बाद में ट्रेन के नीचे आने से मौत होनी बताई।
परिजन जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वह वहीं खड़ी थी और उसके बाद वहां से गायब हो गई। फिर वह नागरिक अस्पताल में भी नहीं आई। पुरुषोत्तम के मुंह और सिर के पिछले हिस्से पर भी चोट के निशान थे। हादसा दिखाने के लिए ससुराल वालों ने उसे ट्रैक पर फैंक दिया। जांच कर्मी सुरेश ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
By Aditya Soni and Harshita Mary Varghese Nov 3 (Reuters) - Apple shares tumbled about…