Categories: Haryana

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे की हत्या, प्राइवेट अस्पताल चलाता था मृतक, पिता का अपनी ही पार्टी पर फूटा गुस्सा, बोले- भाजपा सरकार क्राइम रोकने में पूरी तरह से नाकाम

India News (इंडिया न्यूज), Murder In Jind : सफीदों के रामपुरा रोड पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे की गुरुवार रात को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक प्राइवेट अस्पताल चलाता था और रात को अपने साले और एक अन्य डॉक्टर के साथ घर लौट रहा था तो रास्ते में बदमाशों ने घेर कर उन पर हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि बाकी दो घायल हुए हैं।

रामपुरा रोड पर पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया

जानकारी के अनुसार सफीदों क्षेत्र के मुआना गांव का विकास शर्मा सफीदों में अनुज मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल चलता था। उनके पिता शिवकुमार शर्मा भाजपा में मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा भी पार्टी में कई पदों पर शिवकुमार शर्मा ने काम किया है। विकास शर्मा वीरवार रात को अपने साले और लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अनिल शर्मा के साथ घर की तरफ जा रहे थे। रामपुरा रोड पर पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें विकास शर्मा को ज्यादा गंभीर चोटें आई। 

शिव कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्राइम रोकने में पूरी तरह से नाकाम

तीनों को पानीपत के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां डॉ. विकास शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. अनिल और विकास शर्मा के साले को भी चोटें आई हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। शिव कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्राइम रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बेटे की सरे राह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी जा रही है तो आम आदमी कहां से सुरक्षित होगा।

Recent Posts

Trump says he is banning media outlets CNN, MS NOW, Politico from White House

By Jacob Bogage and David Shepardson WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US President Donald Trump…

4 minutes ago

STATE DEPARTMENT ON RUBIO MEETING WITH S.KOREAN COUNTERPART: REINFORCED CRITICAL IMPORTANCE OF U.S.-JAPAN-ROK TRILATERAL COOPERATION IN SAFEGUARDING REGIONAL SECURITY

STATE DEPARTMENT ON RUBIO MEETING WITH S.KOREAN COUNTERPART: REINFORCED CRITICAL IMPORTANCE OF U.S.-JAPAN-ROK TRILATERAL COOPERATION…

4 minutes ago

Trump is talking with Senate's Thune about bill to cut data-center electricity costs

By Jacob Bogage and Kanishka Singh WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - President Donald Trump said…

5 minutes ago

TRUMP: UNITED STATES WILL FOREVER HAVE COMPLETE ABILITY TO DO WHAT IS NECESSARY IN GREENLAND IN ORDER TO SECURE AND DEFEND SECURITY OF GREENLAND

TRUMP: UNITED STATES WILL FOREVER HAVE COMPLETE ABILITY TO DO WHAT IS NECESSARY IN GREENLAND…

8 minutes ago

MLS success hard to come by as Crew visit CF Montreal

This MLS season has been disappointing for both the Columbus Crew and CF Montreal, but…

11 minutes ago

Exclusive-OpenAI's Sam Altman to brief UN Security Council next week

By Michelle Nichols and John Irish UNITED NATIONS, Sept 18 (Reuters) - OpenAI Chief Executive…

15 minutes ago