Categories: Haryana

आज भी मुफ्त यात्रा : हरियाणा रोडवेज की सीईटी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत, एक दिन पहले भी मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

India News (इंडिया न्यूज), Good News For CET Examinees : सीईटी परीक्षा को लेकर हरियाणा रोडवेज विभाग ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। इस सुविधा का उद्देश्य यह है कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के दिन यात्रा संबंधी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और वह समय से पहले केंद्र पर पहुंच सके। विभाग ने घोषणा की है कि जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र दूर-दराज के क्षेत्रों में हैं, वे अब परीक्षा से एक दिन पूर्व भी हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकेंगे।

  • परीक्षार्थी आज भी हरियाणा रोडवेज बस में कर सकते हैं मुफ्त यात्रा
  • दूर दराज वाले परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर एक दिन पहले कर सकते हैं यात्रा : कुंडू

रोडवेज विभाग परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

इस संबंध में जब भिवानी रोडवेज डिपो के जीएम दीपक कुंडू ने जीएम कुंडू ने कहा कि हरियाणा सरकार और रोडवेज विभाग परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी रोडवेज कर्मियों को भी इस आदेश की जानकारी दे दी गई है ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो।

अपना एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा

जीएम कुंडू ने ने कहा कि परीक्षार्थी को बस में मुफ्त यात्रा के लिए अपना एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र काफी दूरी पर हैं, वे एक दिन पहले यात्रा कर सकते हैं, ताकि वे परीक्षा से पहले तनावमुक्त होकर केंद्र पर समय से पहुंच सकें। इसके अलावा प्रशासन द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।

यह फैसला वास्तव में सराहनीय

उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की युवा हितैषी सोच को दर्शाता है, जिससे अभ्यर्थियों का मनोबल भी बढ़ेगा और वे परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। हरियाणा रोडवेज की यह पहल एक सकारात्मक कदम है जो राज्य के युवाओं के हित में मील का पत्थर साबित होगी। इस अनूठी पहल पर भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने हरियाणा रोडवेज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला वास्तव में सराहनीय है और इससे हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा। 

Recent Posts

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

51 seconds ago

UPDATE 2-Unilever targets $1.12 billion savings in home, personal care pivot

* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…

4 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser sides with publishers against AI chatbot

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

5 minutes ago

Setback for Google as EU court adviser sides with publishers against AI chatbot

By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…

6 minutes ago

Ukraine probes clashes at military recruitment dorm

* Investigators seek answers over riot outside draftee housing * Recruitment for Ukraine's war effort…

11 minutes ago

Liverpool game is 'unbelievable opportunity,' Fenerbahce coach Kuyt says

VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…

12 minutes ago