India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij Statement On Shrimad Bhagwat Geeta : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हिन्दूस्तान के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए क्योंकि श्रीमदभागवत गीता हमारी संस्कृति है, हमारा धर्म है और हमारी विचारधारा भी है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चों को गीता का ज्ञान जानने का अधिकार है, अतः श्रीमदभागवत गीता पढाई जानी चाहिए। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा उत्तराखण्ड के बाद हरियाणा में भी श्रीमदभागवत गीता पढाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिन्दूस्तान के हर आदमी और हर स्कूल में श्रीमदभागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति भी है ओर हमारा धर्म भी है और हमारी विचारधारा भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती में भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था और हरियाणा के बच्चों को यह जानने का अधिकार है कि श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता में क्या ज्ञान दिया था। इसलिए श्रीमदभागवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए।
विज ने कहा कि राहुल गांधी जी को देश के 140 करोड लोगों पर विश्वास नहीं हैं और न ही देश की सेना पर विश्वास है तथा न ही देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास है, उनको तो केवल पाकिस्तान पर विश्वास है। राहुल गांधी वही बात कहेंगें जिस पर पाकिस्तान को विश्वास है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये (विपक्ष) बार-बार प्रचार कर रहे थे कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम की वार्ता करवाई है, जबकि प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के युद्धविराम की वार्ता टंªप ने नहीं करवाई और यही बात पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने भी कहा कि वार्ता नहीं करवाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंधुओं, हमारी बात नहीं मानते हो तो पाकिस्तान की बात मान लो।
पहलगाम आंतकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा खडे किए गए प्रश्न के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हमने आतंकी अडडों को बर्बाद किया हैं, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि खडगे जी कौन से मित्र के बारे में विशेषरूप से पूछना चाहते हैं, अगर वे नाम लेकर बताएंगें तो उनका भी बता देंगें’’।
पार्किंग बनाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ लोग रेहडी-रिक्शा लगाकर देश को आगे बढाने का काम कर रहे हैं, ये अच्छी बात है क्योंकि वे अपने बच्चों को पालकर पढाने-लिखाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन रेहडी-रिक्शा लगाने से यातायात व रास्ते में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि पिछले दिनों अंबाला शहर में सडक पर लंगर लगा हुआ था और ट्रक आया और चढ गया तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसलिए लोग सडक को छोडकर अपना काम-धंधा करें।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…