India News (इंडिया न्यूज), Mukesh Vashisht : फरीदाबाद निवासी मुकेश वशिष्ठ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुकेश वशिष्ठ को वर्ष 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपना मीडिया समन्वयक नियुक्त किया था। उनके परिश्रम और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि मुकेश वशिष्ठ के पिछले कार्यकाल में पत्रकारों को डिजिटल मीडिया पॉलिसी जैसी सौगात मिली, वहीं उन्हीं के प्रयासों से गुरुग्राम जिले में प्रेस क्लब का निर्माण भी हुआ। करीब तीन साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें मेवात जिले का विशेष कार्य भी सौंपा था, जिसके तहत मुकेश ने गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया।
इसके साथ ही 9 मार्च 2024 को राजा हसन खान मेवाती बलिदान दिवस के अवसर पर 20,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में सफल कार्यक्रम आयोजित कर उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। मुकेश वशिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं। वे हरियाणा ABVP के प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।
Mumbai (Maharashtra) [India], June 18: Northeast India is rapidly emerging as one of the most…
Youngest Director Driving a New Era of Trust in Insurance: How Pranay Puri is Redefining…
New Delhi [India], June 18: Psychic Medium Daksh Kakkar has announced the expansion of his…
From a Parent’s Frustration to a National Education Platform: The Story Behind Qurocity New Delhi…
From Small-Town India to AI Innovation: Neeraj Bansal, BeSpoke AI Stylist, Built a Startup Without…
By Hanna Rantala LONDON, June 18 (Reuters) - "Supergirl" star Milly Alcock says the new…