India News (इंडिया न्यूज), Shamsher Gogi : अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमेशा निशाना साधने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने हुड्डा का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला नसीहत दे डाली। शमशेर सिंह गोगी ने दिग्विजय चौटाला को कहा वो तो बीजेपी की बी टीम है। उनका अपना कोई लेवल तो है नहीं. गोगी ने कहा दिग्विजय सिंह चौटाला भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लेवल के आदमी नहीं है। उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह चौटाला इन दिनों हरियाणा भर में जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ रहे हैं और हुड्डा को लेकर तरह-तरह की ब्यानबाजी करते नजर आ रहे हैं। अपने भाषणों में दिग्विजय सिंह लगातार हुड्डा को टारगेट करते हुए कह रहे हैं कि उनके कारण कांग्रेस सत्ता में नहीं आई। दिग्विजय के इस बयान पर शमशेर गोगी ने पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह को आयना दिखाने का काम किया है।
इतना ही नहीं शमशेर सिंह गोगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को भी निशाना पर लिया और कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को डर लग रहा है कि अगर कांग्रेस का संगठन बन गया और संगठन ने काम करना शुरू कर दिया तो भाजपा कहीं नहीं रहेगी। न संगठन रहेगा। गोगी ने कहा कि भाजपा में केंद्र से लेकर हरियाणा तक गुटबाजी देखने को मिल रही है। वहीं गोगी ने गोपाल कांडा को भी मौका परस्त बताते हुए कहा कि जब चौटाला से जरूरत थी चौटाला का आदमी और जब बीजेपी से जरूरत बीजेपी के साथ लगा जाता है।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…