India News (इंडिया न्यूज), Harvinder Kalyan : पानीपत जिले के छोटे से गांव राजाखेड़ी में चातुर्मास हेतु जैन स्थानक राजाखेड़ी में विराजमान संघ शास्ता शासन प्रभाव गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य प्रवचन प्रभावक रोहित मुनि महाराज के दर्शन करके माननीय हरविंदर कल्याण, स्पीकर हरियाणा विधानसभा ने उन्हें उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इसके साथ ही वो जैन गुरुओं की कठोर साधना भक्ति व ज्ञान दर्शन, चारित्र से बहुत प्रभावित हुए व कहा ऐसे गुरुओं के दर्शन करना अपने आप में बहुत ही सौभाग्य की बात है। इससे पहले कम्युनिटी हाल में विशाल धर्म सभा को धर्म संदेश देते हुए श्रेयांश मुनि महाराज ने कहा गुरुदेव रोहित मुनि महाराज जैसा ज्ञान अर्जित करना आसान नहीं है। इन्हें आगमों, भाष्यों व धर्मों का गहरा ज्ञान है। उन्होंने केवल किताबी ज्ञान ही अर्जित नहीं किया बल्कि इनके पास आत्मिक ज्ञान का अटूट खजाना है।
देश के विभिन्न अंचलों से पधारे गुरु भक्तों ने भी अपने मन के भाव भजन, कविता और भाषणों के द्वारा व्यक्त किए। प्रधान राहुल जैन व महामंत्री सुनील जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि घरौंडा, सूर्य नगर (दिल्ली), करनाल पानीपत, पीतमपुरा, रोहिणी, उत्तम नगर कृष्णा नगर, त्रिनगर, नांगल राय और गुमाना, नजफगढ़ आदि जगहों से गुरु भक्तों ने चरणों में पहुंचकर भाव व्यक्त किए। सारा दिन दर्शनार्थियों की भीड़ में लाइन में लगकर आशीर्वाद लिया। एस एस जैन सभा राजाखेड़ी के प्रधान राहुल जैन व अन्य पदाधिकारियों ने माननीय स्पीकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
Shri T. V. Narendran, President, AIMA and CEO & Managing Director, Tata Steel Limited, addresses…
New Delhi [India], June 17: Twin Win, a leading educational institution focused on nurturing communication,…
Mumbai (Maharashtra) [India], June 18: Northeast India is rapidly emerging as one of the most…
Youngest Director Driving a New Era of Trust in Insurance: How Pranay Puri is Redefining…
New Delhi [India], June 18: Psychic Medium Daksh Kakkar has announced the expansion of his…
From a Parent’s Frustration to a National Education Platform: The Story Behind Qurocity New Delhi…