India News (इंडिया न्यूज), Sports Day : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उतराखंड कांग्रेस की प्रभारी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन युवाओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे हमेशा नशे से दूर रहेंगे और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी जो नशे की गर्त में फंसती जा रही है ऐसे में हम सबको आगे आ कर युवाओं को नशों से बचाने के प्रयास करने चाहिए। खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने सुविधाओं के अभाव के चलते जो अपनी प्रतिभा को निखारा उसकी बदौलत पुरी दुनियां में देश का नाम रोशन हुआ। उन्होंने कहा कि खेलों से मेरा विशेष लगाव इस लिए भी है कि मेरे पिता चौ. दलबीर सिंह खेलों से जुड़े रहे थे। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए ताकि वे देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें और युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें।
सांसद ने कहा कि खेलों की सुविधाओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए ताकि हमारे युवा नशे की तरफ न जाकर खेलों के मैदानों में आएं। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनको खेलों से संबंधित जो भी जरूरतें लग रही हों तो बताएं ताकि सांसद कोटे से उनकी मांग को पूरा किया जा सके जिससे खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं में बढोतरी हो सके। इस दौरान सैलजा ने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलाई।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि खेलों में अनुशासनहिनता की जरा भी गुंजाईश नहीं होती इस लिए एक खिलाड़ी अपने जीवन में बेहतर अनुशासन को बनाए रखता है जिससे समाज व राष्ट्र को बेहतर बनाने में उसको पूरा योगदान रहता है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जगजीत ने मुख्य अतिथि सांसद कुमारी सैलजा का स्वागत किया। इस अवसर पर लड़के व लड़कियों के वर्ग में हॉकी के मैच भी करवाए गए। सभी खेल प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने मेजर ध्यान चंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान जिला कांग्रेस की प्रधान संतोष बैनीवाल, जिला कांग्रेस की महिला प्रधान कृष्णा फोगाट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप नेहरा, वीरभान मेहता, अमीर चंद चावला, नवीन केडिया, राजेश चाडीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग व खेल प्रेमी उपस्थित थे।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…