Reliance AGM
India News (इंडिया न्यूज), Reliance Industries AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 48 वीं एनुअल जनरल मीटिंग में आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस की तारीफ की, साथ ही शुक्रवार (29 अगस्त) को कंपनी का लेखा जोखा भी पेश किया। कंपनी के भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए देश के नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और जीनोमिक्स का जिक्र करते हुए कहा कि AI वर्तमान युग की ‘नई कामधेनु’ है।
डॉ. सत्या रमणी वडल्मानी को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार, 1992 में शुरू हुआ पेशेवर करियर
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि तीन टेक्नोलॉजी सफलताएं नए युग को परिभाषित करेंगे। इनमें क्लीन एनर्जी, एआई और जीनोमिक्स शामिल हैं। उनका कहना था कि ये तीनों वर्तमान समय की ताकत हैं, जो 21वीं सदी के युग को परिभाषित करेंगी। उन्होंने कहा कि अब दुनियाभर के लोगों तक JIO की घरेलू तकनीक पहुंचेगी. जाहिर है इससे कंपनी का प्रदर्शन और भविष्य बेहतर होगा।
मुकेश अंबानी ने जानकारी दी कि JIO के उपभोक्ताओं की संख्या 50 करोड़ को पार कर चुकी है। JIO के 5जी ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। उद्योगपति के मुताबिक, जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से 22 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स जुड़े हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही जियो अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन भी शुरू करेगा, जिससे उसके उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ेगी, साथ ही कारोबार में भी इजाफा होगा।
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
PINNACLE WEST EXPECTS TO FILE 25-YEAR TAIWAN SEMICONDUCTOR MANUFACTURING COMPANY POWER DEAL FOR 1.88 GW…