| Panipat News : तहसील व पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया नोटिस पहुँचते ही तहसील व पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी रिकॉर्ड जुटाने में लग गए। गौरतलब है कि आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने सबूतों सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेज कर एक 100 बेड निजी हस्पताल की रजिस्ट्री, नक्शा पास करवाने व भवन निर्माण में बड़े फ़र्ज़ीवाड़े के गंभीर आरोप लगाते हुए सभी दोषियों के खिलाफ़ अपराधिक मुक़ददमा दर्ज कराने की मांग कर रखी है। Panipat News पालिका भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने की मांग साथ ही कथित तौर पर कब्ज़ाई गई पालिका भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराने व हस्पताल भवन को सील करने की मांग भी की है। पता चला है कि कपूर की शिकायत के बाद पालिका सचिव मनीष शर्मा ने निजी हस्पताल का स्वीकृत नक्शा रद्द करने का नोटिस हस्पताल निदेशकों को भेजा है व अपनी गारंटी पर नक्शा अप्रूव कराने वाले एक निजी आर्किटेक्ट के विरुद्ध भी कारवाई करने का नोटिस जारी किया है। Panipat News जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट का द्वार भी खटखटाएंगे कपूर ने बताया कि वे करोड़ों रुपये की पालिका भूमि को कब्ज़ा मुक्त करवाएंगे व घोटाले में संलिप्त तहसीलदार , पालिका अधिकारियों, पालिका भूमि को अपनी भूमि बता कर तहसील में रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता, विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने तक चुप्प नहीं बैठेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट का द्वार भी खटखटाएंगे। Panipat News संबंधित खबरें ‘अपने पिता को समझा लो वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा’…हरियाणा के इस ‘दिग्गज नेता’ को मिली धमकी, जानकार उड़ जाएंगे होश, चंडीगढ़ सेक्टर-3 पुलिस थाने में दी शिकायत |
By Lewis Krauskopf and Sudeshna Ghoshal NEW YORK, Oct 22 (Reuters) - The tab for…
By Lewis Krauskopf and Sudeshna Ghoshal NEW YORK, Oct 22 (Reuters) - The tab for…
By Mohd Edrees Oct 23 (Reuters) - Stock markets in the United Arab Emirates fell…
Oct 23 (Reuters) - Bristol-Myers Squibb Company: * IZALONTAMAB BRENGITECAN (IZA-BREN) REDUCED RISK OF DISEASE…
VIDEO SHOWS: ARCHIVE STORY: Marathon and former Olympic champion Peres Jepchirchir of Kenya has been…
By Streisand Neto LONDON, Oct 23 (Reuters) - Global indoor fitness race company Hyrox is teaming up with…