| India News (इंडिया न्यूज),Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में बेतहाशा गुस्सा देखने को मिला। जिसके ठीक 15 दिन बाद ही भारत ने पाक को करारा जवाब दिया और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। वहीँ इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। वहीँ अब डॉक्टरों ने सैनिकों के प्रति अलग ही प्रेम दिखाया। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तराखंड आईएमए से जुड़े सभी डॉक्टर अपने क्लीनिक और अस्पतालों में सैनिकों और उनके परिजनों को इलाज में रियायत देंगे। पाकिस्तान ही नहीं बल्कि इन देशों से भी भारत ने लड़ी जंग, खुलेआम फैला रहा था प्रोपेगेंडा, जानिए कौन थे आतंकिस्तान के जिगरी? uttrakhand doctors दिया जाएगा स्पेशल ट्रीटमेंट आपकी जानकारी के लिए बता दें, ओपीडी, आईपीडी के साथ-साथ अलग-अलग प्रकार की जांचों में भी यह छूट दी जाएगी। वहीँ आईएमए के प्रदेश महासचिव डॉ. डीडी चौधरी ने मंगलवार को साफ कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न केवल भारतीय सेना की बहादुरी का प्रमाण है, बल्कि देशभक्ति और एकता की ऐसी मिसाल बन गया है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। जानिए कितनी छूट मिलेगी जिसने ऐसा जुनून पैदा किया कि आज हम अकेले नहीं हैं। बल्कि देश का हर बच्चा यह सोच रहा है कि कैसे अपने देश की सेवा करनी है। ऐसे में आईएमए उत्तराखंड के सभी सदस्य अपने-अपने स्वास्थ्य इकाइयों में सैनिकों और उनके परिजनों को इलाज में छूट प्रदान करेंगे। उन्हें ओपीडी पर 50 प्रतिशत और आईपीडी पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। संबंधित खबरें कौन है वो 25 साल की हिंदू लड़की जिसने पाकिस्तान में लहराया सनातन का झंड़ा, किया ऐसा कारनामा, मिलने के लिए बड़े-बड़े नेताओं की लगी लाइन |
VIDEO SHOWS: ROUND TWO OF THE HONG KONG OPEN RESENDING WITH COMPLETE SHOTLIST AND SCRIPT …
By Marc Jones LONDON, Oct 23 (Reuters) - The rout in global tech shares eased…
* World tech share selloff eases in Asia and Europe * Oil prices at five-month…
By Sai Ishwarbharath B, Abhirami G and Haripriya Suresh BENGALURU, Oct 23 Reuters) - Infosys…
BEIJING, Oct 23 (Reuters) - China's National Energy Administration has called on the country's oil…
VIDEO SHOWS: ARGENTINA'S SOCCER LEGEND LIONEL MESSI AND US SINGER PATTI SMITH RECEIVE THE PRINCESS…